फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Moti Lal Nehru Stadium will be renovated with 25 crores

Lucknow News: 25 करोड़ से संवरेगा मोती लाल नेहरू स्टेडियम

Fri, 05 Jul 2024 05:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 05 Jul 2024 05:34 AM IST
विज्ञापन
Moti Lal Nehru Stadium will be renovated with 25 crores
रायबरेली। उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने बृहस्पतिवार को पीडब्ल्यूडी गेस्टहाउस में केंद्र व राज्य के विकास कार्यों की समीक्षा की। कहा कि मोती लाल नेहरू स्टेडियम को संवारने के लिए 25 करोड़ रुपये दिए गए हैं। लालगंज और सरेनी के मध्य एक बड़े स्टेडियम के लिए डीएम को भूमि का प्रस्ताव तैयार कराकर भेजने के निर्देश दिए। हरचंदपुर क्षेत्र में कृषि महाविद्यालय के निर्माण का काम जल्द शुरू कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने शहर में फिरोज गांधी चौराहे से दीवानी कचहरी, जहानाबाद चौकी होते हुए त्रिपुला तक, रतापुर से जहानाबाद तक, सिविल लाइन से पीएसी कॉलोनी तक, फिरोज गांधी चौराहे से सई नदी पुल तक सड़कों के चौड़ीकरण व डिवाइडर रोड की प्रगति की समीक्षा की। शहर में श्रीश चंद्र दीक्षित पर्यावरणीय पार्क के निर्माण और गुरु गोविंद सिंह पर्यावरणीय पार्क, नहरों में पर्याप्त पानी उपलब्ध कराए जाने, विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं का निदान, सलोन, सतांव, दरियापुर व शिवगढ़ में बन रही हाईटेक नर्सरियों की प्रगति की भी समीक्षा की।
विज्ञापन

खीरों के भीतरीगांव में स्थापित पानी की टंकी को शीघ्र संचालित कराने के निर्देश दिए। बैठक में डीएम हर्षिता माथुर, एसपी अभिषेक अग्रवाल, प्रभारी सीडीओ राजेश कुमार मिश्रा आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed