फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mother warns, if justice is not found, they will burn accused's house, will commit suicide at crossroads

बलरामपुर केस : मां ने दी चेतावनी, नहीं मिला न्याय तो फूंक देंगे आरोपियों का घर, चौराहे पर करेंगे आत्मदाह

Fri, 02 Oct 2020 06:33 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 02 Oct 2020 06:33 PM IST
विज्ञापन
Mother warns, if justice is not found, they will burn accused's house, will commit suicide at crossroads
सांकेतिक चित्र - फोटो : social media
सामूहिक दुष्कर्म व दरिंदगी की शिकार हुई बेटी के परिजन पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि घटना के सभी आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार नहीं किया गया तो वह लोग इंसाफ के लिए खुद सड़क पर उतरेंगे। महिलाओं का कहना है कि न्याय न मिला तो हम खुद आरोपियों का घर जला देंगे और चौराहे पर आत्मदाह कर लेंगे। परिजनों के इस रुख से प्रशासन में हड़कंप मच गया है। गैसड़ी बाजार में भारी फोर्स तैनात कर दी गई है। मामले के विवेचक सीओ ने सभी आरोपियों को शीघ्र ही सलाखों के पीछे भेजने का भरोसा परिजनों को दिलाया है।
विज्ञापन


सामूहिक दुष्कर्म की शिकार बिटिया की मंगलवार की शाम अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई थी। पुलिस ने आरोपी चाचा-भतीजे के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया था। परिजनों को छह लाख 18 हजार मुआवजा तथा घर के एक सदस्य को नौकरी के साथ-साथ घटना में शामिल अन्य सभी आरोपियों की गिरफ्तारी का भरोसा प्रशासन ने दिलाया था। चार दिन बीत जाने के बाद परिजनों के सब्र का बांध शुक्रवार को टूट गया।
विज्ञापन


परिजनों का कहना है कि घटना में दो नहीं बल्कि पांच-छह लोग शामिल थे। पुलिस अभी तक केवल दो लोगों को जेल भेज कर छानबीन का नाटक कर रही है। बिटिया की मां के साथ-साथ घर की अन्य महिलाएं शुक्रवार को मामले को लेकर आक्रोशित नजर आईं। महिलाओं ने कहा कि यदि शीघ्र अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी न हुई तो वह लोग इंसाफ के लिए खुद सड़क पर उतरेंगे। मां ने कहा कि या तो हम खुद ही आरोपियों का घर फूंक देंगे या फिर यहीं चौराहे पर मिट्टी का तेज डालकर आत्मदाह कर लेंगे। परिजनों ने देवीपाटन शक्तिपीठ तुलसीपुर के महंत मिथिलेश नाथ योगी से भी न्याय दिलाने के लिए गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस सक्रिय हो गई है। गैसड़ी बाजार में भारी फोर्स तैनात कर दी गई है। मामले के विवेचक सीओ उतरौला राधारमण सिंह ने बताया कि शुरू में परिजनों ने केवल दो लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी थी। उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। परिजनों को समझाया गया है कि मामले की विवेचना हो रही है। साक्ष्यों के आधार पर मामले में जो भी दोषी मिलेगा उसे बख्शा नहीं जाएगा। सर्विलांस व अन्य जांचों के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बिटिया को हर हाल में इंसाफ दिलाया जाएगा।

 

कंपाउंडर तथा रिक्शा चालक गिरफ्तार

एसपी बलरामपुर देवरंजन वर्मा ने बताया कि बिटिया को हर हाल में न्याय दिलाया जाएगा। आरोपी चाचा-भतीजा को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। परिजनों की सूचना पर मामले में लिप्त कंपाउंडर तथा रिक्शा चालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक व पुलिस टीम की जांच में कुछ अन्य लोगों की भी संलिप्तता सामने आई है। इनको भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस बिटिया के परिजनों से लगातार संपर्क में है। मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed