{"_id":"63053d04a52aff076107b83a","slug":"mother-son-died-in-road-accident-at-kisan-path-lucknow-lucknow-news-lko644956726","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : किसान पथ पर उलटी दिशा से आ रही कार ने मां-बेटे को रौंदा, मौके पर ही मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : किसान पथ पर उलटी दिशा से आ रही कार ने मां-बेटे को रौंदा, मौके पर ही मौत
Wed, 24 Aug 2022 11:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Aug 2022 11:20 AM IST
सार
पुलिस के मुताबिक शांति देवी का बेटा मंशाराम कार के अगले हिस्से में फंस गया। वह घिसटता हुआ करीब 200 मीटर तक चला गया। कार में फंसने के कारण के उसके हेल्मेट की नॉट भी खुल गई। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण मां-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
accident
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लखनऊ में बीबीडी थानाक्षेत्र के किसान पथ पर मंगलवार देर शाम करीब 7.30 बजे बेकाबू कार ने बाइक सवार मां-बेटे को रौंद दिया। हादसे में मां शांति देवी (80) और बेटे मंशाराम (45) की मौत हो गई। वहीं कार सवार युवक भी घायल हो गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कार सवारों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक अतुल सिंह के मुताबिक सदरपुर गोसाईंगंज निवासी मंशाराम अपनी मां शांति को लेकर जुग्गौर रेग्युलेटर की तरफ से आ रहे थे। किसान पथ पर डोंगरा गांव के सामने उलटी दिशा से आ रही कार ने सामने से बाइक को टक्कर मार दी। कार की रफ्तार काफी तेज थी, जिसके कारण टक्कर लगते ही शांति देवी छिटककर नीचे गिर गई। वह कार के पहिये के नीचे आ गई। उनका सिर पहिये के नीचे आ गया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक शांति देवी का बेटा मंशाराम कार के अगले हिस्से में फंस गया। वह घिसटता हुआ करीब 200 मीटर तक चला गया। कार में फंसने के कारण के उसके हेल्मेट की नॉट भी खुल गई। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण मां-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, कार सवार तीन युवतियों सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों को एबुंलेंस से गोसाईंगंज सीएचसी में भर्ती कराया गया। एसीपी विभूतिखंड अनूप सिंह के मुताबिक कार पुलिस के कब्जे में है। कार में तीन युवतियां सवार थीं। कार एक युवक चला रहा था।
विज्ञापन