फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mother killed her daughter: The innocent girl had seen her in an objectionable condition with her boyfriend, R

बेटी की हत्या: प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था मासूम ने, रोशनी ने मंगवाया था मीट-शराब

Thu, 17 Jul 2025 05:30 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 17 Jul 2025 05:30 AM IST
सार

 Mother killed daughter: मंगलवार को शहर में एक मां ने प्रेमी के साथ मिलकर बेटी की हत्या कर दी थी। अब इस मामले में बुधवार को नए खुलासे हुए। 

विज्ञापन
Mother killed her daughter: The innocent girl had seen her in an objectionable condition with her boyfriend, R
लखनऊ में मां द्वारा बेटी की हत्या। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कैसरबाग के खंदारी बाजार में छह साल की बेटी साेना की हत्या करने वाली रोशनी को पुलिस ने उसके प्रेमी उदित के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पूछताछ में आरोपियों ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। इंस्पेक्टर अंजनी कुमार मिश्र के मुताबिक रविवार को सोना ने ब्लूटूथ स्पीकर को घर में कहीं छिपा दिया था। इसको लेकर रोशनी ने उसकी पिटाई कर दी थी। सोना रोते-राते सो गई थी।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर ने बताया कि सोना के सो जाने के बाद रोशनी ने प्रेमी उदित को फोन किया था। फोन पर उसने हुसैनगंज निवासी उदित से शराब और मीट लाने के लिए कहा था। उदित के पहुंचने पर दोनों ने पार्टी की थी। थोड़ी देर बाद सोना की नींद खुल गई। वह अपने कमरे से बाहर निकली तो उदित और रोशनी आपत्तिजनक हालत में थे। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

पापा को बता देगी, इस डर से हत्या 

Mother killed her daughter: The innocent girl had seen her in an objectionable condition with her boyfriend, R
मां रोशनी खान की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पश्चिमी जोन के कैसरबाग थाने की ओर से जारी प्रेस नोट के मुताबिक सोना ने दोनों को ऐसी हालत में देखकर कहा था कि वह पापा को यह सब बताएगी। यह सुनकर दोनों आरोपी गुस्सा गए और शाहरूख को उनकी हरकतों का पता न चले, इसके लिए सोना की हत्या कर दी। इसके बाद भी दोनोें ने शव के बगल में संबंध बनाए। इस दौरान दोनों ने हत्या में शाहरूख को फंसाने की साचिश रची।

शव को ठिकाने लगाने के लिए कई जगह की रेकी

हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए आरोपियों ने सोमवार को कई जगह रेकी की। दोनों सबसे पहले सदर बाजार गए। इसके बाद इंदिरा डैम और फिर हनुमंत धाम पहुंचे। आरोपी नदी में सोना का शव फेंककर साक्ष्य मिटाना चाहते थे। हालांकि, पकड़े जाने के डर से वे ऐसा कर नहीं पाए। इसके बाद दोनों ने हुसैनगंज के एक होटल में कमरा बुक कराया और वहां पर पार्टी की। होटल में नशा करने के बाद दोनों ने पुलिस को फोन कर शाहरूख पर हत्या का इल्जाम लगाने का प्लान किया। सोमवार की रात में रोशनी घर पहुंची। इस बीच शव से बदबू आने लगी थी। रोशनी ने रात करीब तीन बजे पुलिस को फोन कर हत्या की जानकारी दी।

सीसीटीवी फुटेज ने खोला राज

इंस्पेक्टर ने बताया कि सर्विलांस की मदद से दोनों की लोकेशन निकलवाई गई तो वह हुसैनगंज के होटल की निकली। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। शक होने पर दोनों से अलग अलग पूछताछ की गई। उदित ने वारदात में शामिल होने की बात कबूल कर ली। उदित ने बताया कि उसने सोना का मुंह दबाया था, जबकि रोशनी उसके सीने पर चढ़ कर बैठ गई थी। थोड़ी ही देर में सोना ने दम तोड़ दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed