फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mother-daughter and son stolen home of female inspector in lucknow

लखनऊ: मां, बेटी व बेटे ने की थी महिला इंस्पेक्टर के घर चोरी, पुलिस ने ऐसे किया खुलासा

Sat, 13 Mar 2021 12:19 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 13 Mar 2021 12:19 PM IST
विज्ञापन
Mother-daughter and son stolen home of female inspector in lucknow
फाइल फोटो
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सुशांत गोल्फ सिटी स्थित अशोक विहार निवासी महिला इंस्पेक्टर शिवा शुक्ला के घर हुई चोरी का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। वारदात बुधवार रात को हुई थी। 
विज्ञापन


पुलिस ने 24 घंटे में दो महिलाओं सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से जेवरात व नकदी भी बरामद कर ली है। पकड़े गए चोर मां, बेटी व बेटा हैं।

प्रभारी निरीक्षक सुशांत गोल्फ सिटी विजयेंद्र सिंह के मुताबिक, अशोक बिहार निवासी इंस्पेक्टर शिवा शुक्ला राजधानी में डायल 112 में प्रभारी के पद पर तैनात है। बुधवार देर रात शिवा शुक्ला बेटे कृष्णा पांडेय, बहन उमा पांडेय, उसके बेटे शिवम पांडेय व भतीजी निधि शुक्ला के साथ घर में सो रही थी। 
विज्ञापन


पीड़ित के मुताबिक, घटना रात दो से चार बजे के बीच की है। चोरों ने करीब सात लाख रुपये के जेवरात व 50 हजार नकदी चोरी कर ली। पुलिस ने इस वारदात का खुलासा शुक्रवार को कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, पकड़े गए आरोपियों में दो महिलाएं व एक पुरूष शामिल हैं। पकड़े गए आरोपियों में वृंदावन सेक्टर-10 निवासी लवकुश राजपूत, शिवरता राजपूत और कंचन शामिल हैं। पूछताछ में तीनों ने वारदात को अंजाम देने की बात कबूल कर ली है।
 
प्रभारी निरीक्षक विजयेंद्र सिंह के मुताबिक तीनों आरोपी एक ही घर के हैं। शिवरता ने अपने बेटे लवकुश व बेटी कंचन के साथ वारदात को अंजाम दिया था।

पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन सोने की चेन, 8 सोने की अंगूठी, दो जोड़ी टप्स, दो बाली, पायल, बच्चों के कंगन, सिक्के, एक मोबाइल व 10200 रुपये नकदी बरामद हुआ है। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक लवकुश पर पीजीआई और कंचन पर बाराबंकी में मुकदमा दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed