{"_id":"61a293e2810443293c48d802","slug":"mother-and-son-died-in-accident-sister-injured-lucknow-news-lko6063979178","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत, बहन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत, बहन घायल
विज्ञापन
लखनऊ। इटौंजा के नेवादा में टोल प्लाजा के पास शनिवार को कमलापुर (सीतापुर) से लखनऊ आ रही स्कूटी में विपरीत दिशा से जा रहे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार महिला और उसके बेटे की मौत हो गई, जबकि मृतका की छोटी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ट्रैक्टर चालक की तलाश कर रही है।
हरदोई के बघौली थाना क्षेत्र के काईमऊ गांव निवासी अनूप लखनऊ के ठाकुरगंज के तोपखाना, बालागंज मेें पत्नी प्रिया (32), बेटे अंजनि व आदी उर्फ रुद्राक्ष (8) के साथ रहते थे। अनूप की पत्नी प्रिया शुक्रवार को छोटी बहन माही (30) के जन्मदिन पर सीतापुर के कमलापुर स्थित मायके गई थीं। कुछ दिनों पहले ही माही की शादी तय हुई थी। रविवार को माही की वरीक्षा होनी थी। इसके लिए खरीदारी करने प्रिया व माही शनिवार को स्कूटी से लखनऊ आ रही थीं। आदी भी साथ था।
इटौंजा थाना क्षेत्र के नेवादा में टोल प्लाजा के पास हाईवे पर विपरीत दिशा से जा रहे ट्रैक्टर की स्कूटी में जोरदार टक्कर हो गई। इससे प्रिया व आदी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि माही गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने उसे ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है। हादसे के वक्त प्रिया स्कूटी चला रही थी। वह हेलमेट भी पहने थीं, मगर टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी के दो टुकड़े हो गए और हेलमेट भी चकनाचूर होने से प्रिया की जान नहीं बच सकी। सीओ बीकेटी नवीना शुक्ला ने बताया कि अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
शादी की खुशियां कोहराम में बदलीं
लखनऊ। शुक्रवार को ही माही का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया था। रविवार को उसकी वरीक्षा होनी थी। घर में खुशी का माहौल था। ऐसे में अचानक प्रिया व आदी की मौत और माही के गंभीर रूप से घायल होने से परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी प्रिया व मासूम बेटे आदी का खून से लथपथ शव देख अनूप गश खाकर गिर पड़े। कुछ देर बाद होश आया तो वे दोनों के शव से लिपटकर रोते-रोते फिर बेहोश हो गए।
टोल प्लाजा के पास उल्टी दिशा से खूब आते हैं वाहन
लखनऊ। इटौंजा के नेवादा गांव के लोगों का कहना है कि टोल प्लाजा के आसपास काफी देर तक सड़क के डिवाइडर में कोई कट नहीं है। इस वजह से लोग समय बचाने के लिए उल्टी दिशा में वाहन लेकर आ जातेे हैं। इसी के चलते शनिवार को हादसे में मां-बेटे की जान गई है।