फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mother and son died because of short circuit in a village in Sultanpur.

सुल्तानपुर: बिजली की शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, मां-बेटे की झुलसकर मौत

Sat, 18 Sep 2021 11:51 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर Published by: ishwar ashish Updated Sat, 18 Sep 2021 11:51 AM IST
सार

बिजली की शॉर्ट सर्किट से आग लग जाने से कमरे के अंदर सो रहे मां-बेटे की झुलसकर मौत हो गई।

विज्ञापन
Mother and son died because of short circuit in a village in Sultanpur.
हादसे के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala

विस्तार

धनपतगंज के पूरे रघुवीर मजरे सुखबड़ेरी गांव में शुक्रवार रात बिजली की शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग से कमरे के अंदर सो रहे मां-बेटे की झुलसकर मौत हो गई। मां-बेटे की मौत से गांव में कोहराम मचा है।

विज्ञापन


पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। गांव निवासी सुबराता (50) अपने बेटे सूरज यादव (20) के साथ खाना खाकर कमरे में सो रही थी। देर रात बिजली की शॉर्ट सर्किट से कमरे में आग लग गई। आग की चपेट में आने से मां-बेटे की झुलसकर मौत हो गई।
विज्ञापन


हादसे की जानकारी ग्रामीणों को सुबह करीब चार बजे घर से धुआं उठता देखने के बाद हुई। ग्रामीणों ने कमरा खोला तो मां-बेटे का झुलसा शव मिला। कमरे का सारा सामान जलकर राख हो गया था। बची-खुची आग ग्रामीणों ने बुझाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे सीओ बल्दीराय राजाराम चौधरी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आग बिजली की शॉर्ट सर्किट से लगी है।

पति की बीमारी के चलते दो माह पहले हो चुकी है मौत
मृतका सुबराता के पति कन्हैया लाल की मौत बीमारी के चलते दो माह पहले हो गई थी। मृतका के चार बेटों में बड़ा दीपक (30) पत्नी और बच्चों के साथ चंडीगढ़ में रहता है। दूसरे बेटे सोनू (25) की दिमागी हालत ठीक नहीं है। वह घटना के समय घर के बाहर लेटा था। तीसरा बेटा राहुल कुछ दिनों से लापता है। चौथा बेटा सूरज मां के साथ कमरे में सोया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed