फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mosque built on government land demolished

Lucknow News: सरकारी जमीन पर बनी मस्जिद ढहाई

Fri, 03 Apr 2026 02:22 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Mosque built on government land demolished
बीकेटी में कार्रवाई के दौरान मौजूद पुलिस।
बख्शी का तालाब। तहसील क्षेत्र के अस्ती गांव में ग्राम सभा की जमीन पर बनी जामा मस्जिद को प्रशासन ने बृहस्पतिवार तड़के ध्वस्त कर दिया। कोर्ट के आदेश पर हुई कार्रवाई के दौरान पुलिस और पीएसी बल तैनात रहा।
विज्ञापन

इस जमीन पर कब्जे को लेकर लंबे समय से कोर्ट में मामला चल रहा था। तहसीलदार न्यायालय ने 28 फरवरी को बेदखली का आदेश पारित किया था। इसे अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) तथा उच्च न्यायालय इलाहाबाद खंडपीठ ने भी सही ठहराया था। न्यायालय के आदेश के बावजूद लंबे समय से बेदखली की कार्रवाई नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन


कोर्ट की सख्ती पर आखिरकार बृहस्पतिवार तड़के साढ़े तीन बजे पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और तीन जेसीबी और चार डंपर की मदद से निर्माण को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव के आसपास के क्षेत्र में भी भारी पुलिस बल तैनात था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed