फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   more women than men ahead in opening savings accounts In UP however they are lagging back in Lucknow

Lucknow News: बचत खाता खुलवाने में प्रदेश में पुरुषों से ज्यादा महिलाएं अव्वल, लखनऊ में रहीं पीछे

Sun, 13 Jul 2025 03:51 PM IST
भूपेन्द्र सिंह आशीष गुप्ता, अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
आशीष गुप्ता, अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 13 Jul 2025 03:51 PM IST
सार

बचत खाता खुलवाने में प्रदेश में पुरुषों से ज्यादा महिलाएं अव्वल हैं। लेकिन, लखनऊ में पीछे हैं। प्रदेश में प्रति लाख आबादी पर पुरुषों के खातों की संख्या 54,778, जबकि महिलाओं की संख्या 64,481 है। लखनऊ में प्रति लाख आबादी पर पुरुष खातों की संख्या 48,308 और महिलाओं की 48,049 है। 

विज्ञापन
more women than men ahead in opening savings accounts In UP however they are lagging back in Lucknow
Bank (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : freepik

विस्तार

बैंकों में खाता खुलवाने के मामले में प्रदेश की महिलाओं ने पुरुषों के मुकाबले बाजी मारी है। जबकि, राजधानी लखनऊ जैसे पढ़े लिखे जिले में महिलाएं अभी भी पुरुषों के मुकाबले पीछे हैं। प्रति लाख आबादी पर प्रदेश की बैंकों में महिला बचत खातों की संख्या पुरुषों के मुकाबले 10,638 ज्यादा रही है। वहीं, लखनऊ में यह स्थिति उलट है। यहां प्रति लाख आबादी पर महिला बचत खातों की संख्या पुरुषों के मुकाबले 259 कम है।

विज्ञापन


राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश में मार्च 2025 तक कुल 14.14 करोड़ बचत खाते खोले गए, जिसमें 6.84 करोड़ पुरुषों के और 7.29 करोड़ महिलाओं के बचत खाते हैं। प्रति लाख आबादी के औसत के हिसाब से प्रदेश में महिला खातों का औसत 73,524 तो वहीं पुरुष खातों का औसत 62,886 है। यानि, प्रदेश में महिला बचत खातों की संख्या पुरुषों के मुकाबले 10,638 ज्यादा है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP: ऑनलाइन हाजिरी पर सख्ती, माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हर हाल में अनुपालन के दिए निर्देश; शिक्षक संगठन नाराज
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, लखनऊ में प्रति लाख आबादी पर महिला खातों का औसत 259 कम है। लखनऊ में प्रति लाख आबादी पर पुरुष खातों का औसत 48,308 तो महिला खातों का औसत 48,049 है। रिपोर्ट के मुताबिक लखनऊ में मार्च 2025 तक कुल 22.11 लाख बचत खाते खोले गए जिसमें 11.56 लाख पुरुष तो 10.54 लाख महिलाओं के बचत खाते खोले गए।

प्रति लाख आबादी के औसत में लखनऊ एटा जैसे शहर से भी पीछे

प्रति लाख आबादी के हिसाब से महिलाओं व पुरुषों को मिलाकर एटा में सबसे ज्यादा 1.03 लाख खाते, कानपुर देहात में 1.02 खाते और हापुड़ में 1.01 लाख का औसत है। जो कि लखनऊ से करीब करीब दोगुना ज्यादा है। लखनऊ में प्रति लाख आबादी का औसत महज 48,184 बचत खातों का ही है।

तीन वर्षों में लखनऊ के बैंकों में बचत खातों की स्थिति

साल कुल खाते पुरुष महिला
2023 19,96,239 10,20,203 9,76,036
2024 21,59,852 11,17,836 10,42,016
2025 22,11,652 11,56,625 10,54,937

एलडीएम मनीष पाठक बताते हैं कि हर साल लगातार बचत खातों की संख्या में वृद्धि हो रही है। दो वर्षों में पुरुषों के खातों की संख्या 1.36 लाख ज्यादा तो महिलाओं के बचत खातों की संख्या 79 हजार बढ़ी है। साल दर साल यह आंकड़ा बढ़ रहा है। प्रति लाख आबादी में इसमें थोड़ा सा ही अंतर है, इसके लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed