फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   More than two lakh rupees stolen from businessman's bike in Salon Raebareli.

Raebareli: कारोबारी की बाइक की डिग्गी से पार कर दिए दो लाख रुपये, पता चलने पर बेहोश होकर गिरा

Tue, 28 Nov 2023 06:34 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, सलोन (रायबरेली)
संवाद न्यूज एजेंसी, सलोन (रायबरेली) Published by: ishwar ashish Updated Tue, 28 Nov 2023 06:34 PM IST
सार

सरसों तेल की पिराई का कारखाना चलाने वाले व्यापारी की बाइक से टप्पेबाज ने दो लाख 10 हजार रुपये निकाल लिए। चोरी की बात जानने के बाद व्यापारी बेहोश होकर गिर गया।

विज्ञापन
More than two lakh rupees stolen from businessman's bike in Salon Raebareli.
बाइक से पैसे निकालता टप्पेबाज। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायबरेली की सलोन कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को एक कारोबारी की बाइक की डिग्गी तोड़कर टप्पेबाज ने दो लाख 10 हजार रुपये पार कर दिए। घटना की जानकारी होने पर कारोबारी बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। आसपास के लोगों ने चेहरे पर पानी का छिट्टा मारा तो उसे होश आया।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच की। इस दौरान सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में एक टप्पेबाज बाइक की डिग्गी से पैसा निकालते हुए कैद हुआ है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सपा नेताओं ने नई नियमावली का किया विरोध, काले कपड़े पहनकर पहुंचे
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी विधानमंडल सत्र: सपा विधायक ने नई नियमावली का इस तरह किया विरोध, कुर्ते पर नारे लिख उठाए सवाल




सलोन कोतवाली क्षेत्र के पूरे झपट्टी मजरे भवानीपुर निवासी कमलेश कुमार गांव में ही सरसों तेल की पिराई का कारखाना संचालित करता है। पूर्वाह्न 11 बजे कमलेश ने भारतीय स्टेट बैंक की शाखा सलोन से अपने खाते से दो लाख 10 हजार रुपये निकाले। यह पैसा उसने किसानों को देने के लिए निकाला था। दरअसल, सरसों खरीदने पर किसानों का पैसा बकाया था। बैंक से पैसा निकालकर कारखाना जा रहा था।

सलोन कस्बा स्थित मंगलम गारमेंट्स की दुकान पर कुछ देर के लिए रुककर कुछ काम करने लगा। इसके बाद वह अपनी बाइक से सीधे अपने कारखाना पहुंचा। जब उसने बाइक की डिग्गी खोली तो देखा कि उसमें से रुपयों से भरा बैग गायब है। पीड़ित की सूचना पर पीआरवी 112 पहुंची। घटना से क्षेत्रीय लोगों में दहशत फैल गई। कोतवाल श्याम कुमार पाल ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपी तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द उसे पकड़कर पैसा बरामद किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed