फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   more than two lakh polytechnic students will be promoted in the next semester

यूपीः पॉलीटेक्निक के सवा दो लाख स्टूडेंट्स अगले सेमेस्टर में होंगे प्रोन्नत

Sun, 04 Oct 2020 10:43 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 04 Oct 2020 10:43 AM IST
विज्ञापन
more than two lakh polytechnic students will be promoted in the next semester
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

प्रदेश में पॉलीटेक्निक संस्थानों के दूसरे व तीसरे सेमेस्टर के करीब सवा दो लाख विद्यार्थी अगले सेमेस्टर में प्रोन्नत किए जाएंगे। शासन ने उनके प्रमोशन परिणाम पर मुहर लगा दी है। प्राविधिक शिक्षा परिषद अगले हफ्ते इसे जारी कर देगी। पॉलीटेक्निक संस्थानों में अंतिम सेमेस्टर की मुख्य परीक्षाएं हो चुकी हैं।

विज्ञापन


बैक पेपर व विशेष बैक पेपर की परीक्षाएं चल रही हैं। जबकि दूसरे व तीसरे सेमेस्टर के विद्यार्थियों को बिना परीक्षाएं ही प्रोन्नत करने का फैसला किया गया है। इनमें इंजीनियरिंग के 1,69,501 और फार्मेसी के 56,383 विद्यार्थी शामिल हैं। परिषद इन विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम जारी करने की प्रक्रियाएं पूरी कर रही है। 
विज्ञापन


पिछली परीक्षाओं में मिले अंकों के आधार पर तैयार किया गया परिणाम 
परिषद के सचिव आरके सिंह ने बताया कि दूसरे व तीसरे सेमेस्टर के विद्यार्थियों के प्रमोशन परिणाम पिछली परीक्षाओं में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार किया गया है। इसमें 50 फीसदी अंक आंतरिक मूल्यांकन और 50 फीसदी अंक पिछली परीक्षाओं के आधार पर दिए गए हैं। इन विद्यार्थियों के प्रमोशन परिणाम परिषद की वेबसाइट पर अगले हफ्ते अपलोड किए जाएंगे। प्रोन्नति के लिए सभी विद्यार्थियों को परीक्षा फॉर्म भरने के निर्देश दिए थे। जिन्होंने परीक्षा फॉर्म जमा भरा है, उनका परिणाम नहीं जारी किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

डीएलएड के दो लाख 40 हजार विद्यार्थी भी होंगे प्रोन्नत 

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों में डीएलएड के दो लाख 40 विद्यार्थी भी अगले सेमेस्टर में प्रोन्नत किए जाएंगे। फिलहाल इनका ब्योरा जुटाया रहा है। वर्ष 2019 बैच के प्रथम सेमेस्टर के एक लाख 72 हजार 685 विद्यार्थी बिना परीक्षा दिए दूसरे सेमेस्टर में प्रोन्नत होंगे। इसी तरह वर्ष 2018 बैच के द्वितीय सेमेस्टर के करीब 70 हजार छात्र तीसरे सेमेस्टर में प्रोन्नत किए जाएंगे। इन्हें प्रथम व द्वितीय सेमेस्टर के आधार पर औसत अंक मिलेंगे। जल्द ही इनके परिणाम जारी किए जाएंगे। 

परीक्षा में गड़बड़ी की पुष्टि होने पर रुकेगा परिणाम 
प्रदेश के पॉलीटेक्निक संस्थानों की अंतिम सेमेस्टर, बैक पेपर व विशेष बैक पेपर की परीक्षा में गड़बड़ी की शिकायत मिलने पर संबंधित परीक्षा केंद्र के सीसीटीवी फुटेज से जांच की जाएगी। इसमें शिकायत की पुष्टि होने पर परीक्षा परिणाम रोक दिया जाएगा। इतना ही नहीं, सीसीटीवी फुटेज गायब होने और नहीं भेजने पर उस केंद्र के परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम रोक दिया जाएगा या निरस्त कर दिया जाएगा।

गौरतलब है कि अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं 186 केंद्रों पर कराई गईं। इसके लिए करीब 70 हजार परीक्षार्थी पंजीकृत थे। फिलहाल बैक पेपर व विशेष बैक पेपर की परीक्षाएं चल रही हैं। परिषद के सचिव आरके सिंह ने बताया कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं।

सभी केंद्रों को परीक्षा खत्म होने के बाद सभी कक्षाओं की सीसीटीवी फुटेज अनिवार्य रूप से परिषद कार्यालय भेजने के लिए कहा गया है। गोंडा के राजकीय पॉलीटेक्निक में परीक्षा में गड़बड़ी की सूचना मिली थी। सीसीटीवी फुटेज में इसकी पुष्टि होने पर उस दिन की परीक्षा निरस्त कर दी गई थी। अगर आगे भी गड़बड़ी की शिकायत मिली तो इसकी जांच कराई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed