फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   more than one lakh 36 thousand applicants applied online for 69000 basic teachers vacancy in UP

69 हजार अध्यापक भर्ती: 1,36,000 से भी अधिक अभ्यर्थियों ने किया ऑनलाइन आवेदन 

Thu, 28 May 2020 10:30 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: प्राची प्रियम Updated Thu, 28 May 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
more than one lakh 36 thousand applicants applied online for 69000 basic teachers vacancy in UP
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद में  69000 सहायक अध्यापक भर्ती के लिए 1,36,361 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया है। आवेदन के अंतिम दिन गुरुवार को अभ्यर्थी देर रात तक ऑनलाइन आवेदन जमा करते रहे।

विज्ञापन


69000 सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा में 1,46,060 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए थे। परीक्षा में 65 प्रतिशत (150 में से 97 अंक) कटऑफ के आधार पर सामान्य वर्ग के 36,614 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए थे। 60 प्रतिशत (150 में से 90 अंक) कटऑफ के आधार पर अनुसूचित जाति के 24308, अनुसूचित जनजाति के 270 और अन्य पिछड़ा वर्ग के 84868 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए थे।  
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव विजय शंकर मिश्र ने बताया कि 31 मई तक आवेदन पत्रों की जांच के बाद ऑनलाइन प्रोसेसिंग कर सूची वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी। तीन से छह जून के बीच जिलों में काउंसलिंग कर नव चयनित शिक्षकों को नियुक्ति पत्र जारी किए जाएंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


भर्ती परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों में से सैंकड़ों अभ्यर्थी ऐसे हैं जिन्होंने परीक्षा के आवेदन पत्र में गलत तथ्य भर दिया था। ऐसे अभ्यर्थियों ने विभाग से त्रुटि सुधार की मांग की थी, लेकिन मौका नहीं मिलने के कारण वे शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन नहीं कर सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed