{"_id":"61e659334f42f35179358a5c","slug":"more-than-54-lakh-teenagers-are-vaccinated-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: कॉलेजों में शिविर लगाकर हो रहा टीकाकरण, अब तक 54 लाख से ज्यादा किशोरों को दी जा चुकी है वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: कॉलेजों में शिविर लगाकर हो रहा टीकाकरण, अब तक 54 लाख से ज्यादा किशोरों को दी जा चुकी है वैक्सीन
Tue, 18 Jan 2022 11:37 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 18 Jan 2022 11:37 AM IST
सार
यूपी के कॉलेजों में शिविर लगाकर किशोरों का टीकाकरण किया जा रहा है। प्रदेश में अब तक 54 लाख से ज्यादा किशोरों को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : prayagraj
विस्तार
कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर पर लगाम लगाने के लिए राज्य सरकार टीकाकरण को तेजी से बढ़ा रही है। कॉलेजों में शिविर लगाकर किशोरों का टीकाकरण किया जा रहा है।
विज्ञापन
जहां शिविर लगाए जाने के बावजूद किशोरों ने अभी तक टीका नहीं लिया है, उनकी सूची तैयार की जाएगी। इसके आधार पर स्वास्थ्य विभाग की टीम उनके अभिभावक से संपर्क करेगी।
विज्ञापन
प्रदेश में 18 वर्ष से अधिक उम्र के 93.90 प्रतिशत लोगों को वैक्सीन की पहली डोज और 59.20 प्रतिशत से अधिक लोगों को दोनों डोज दी जा चुकी है। बीते 10 जनवरी से सभी कोरोना वॉरियर्स, हेल्थकेयर व फ्रंटलाइन वर्कर्स और 60 वर्ष से अधिक आयु के कोमॉर्बीडिटी वाले नागरिकों को प्रीकॉशन डोज दी जा रही है।
विज्ञापन
अब तक 4.56 लाख से अधिक प्रीकॉशन डोज दी जा चुकी है। वहीं, 15 से 18 वर्ष तक के 54,59,234 किशोरों को वैक्सीन पहली डोज दी गई है।