{"_id":"648ed95c315baa25f90f7c56","slug":"more-than-45-thousand-applications-for-transfer-of-teachers-2023-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों के तबादले : एक से दूसरे जिले में तबादले के 45 हजार से अधिक आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों के तबादले : एक से दूसरे जिले में तबादले के 45 हजार से अधिक आवेदन
Sun, 18 Jun 2023 03:45 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 18 Jun 2023 03:45 PM IST
सार
यूपी के बेसिक विद्यालयों में तबादले के लिए 45 हजार से अधिक शिक्षकों ने आवेदन किया है। वहीं, जिलों
के अंदर तबादलों के लिए 30 हजार से अधिक आवेदन आए हैं।
विज्ञापन
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश में बेसिक के विद्यालयों में चल रही तबादला प्रक्रिया में काफी संख्या में शिक्षकों ने रुचि दिखाई है। शनिवार को आवेदन की आखिरी तिथि थी। देर रात तक एक से दूसरे जिले में तबादले के लिए 45500 से अधिक और जिले के अंदर परस्पर तबादले के लिए 30 हजार से अधिक शिक्षकों ने आवेदन किए हैं।
विज्ञापन
वहीं दूसरी तरफ बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव प्रताप सिंह बघेल ने शिक्षकों के तबादले के लिए किए गए आवेदन के गहनता से सत्यापन के लिए भी बीएसए को निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने निर्देश दिया है कि जो शिक्षक वर्तमान में निलंबित हैं, वे आवेदन के लिए योग्य हैं। ऐसे शिक्षक को यदि तबादले का लाभ मिलता है तो उनके खिलाफ चल रही कार्यवाही समाप्त होने के बाद उन्हें कार्यमुक्त किया जाएगा।
विज्ञापन