फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   more than 14 lakh applications for 1953 posts of samooh g.

यूपी में समूह ‘ग’ के 1953 पदों के लिए 14 लाख से ज्यादा आवेदन, लिखित परीक्षा से होगा चयन

Sun, 08 Jul 2018 01:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 08 Jul 2018 01:01 PM IST
विज्ञापन
more than 14 lakh applications for 1953 posts of samooh g.

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ग्राम पंचायत अधिकारी पद पर भर्ती के लिए 14 लाख से अधिक आवेदन आए हैं। समूह ‘ग’ की भर्ती परीक्षाओं में इंटरव्यू खत्म किए जाने के बाद इतनी अधिक संख्या में आवेदन वाली यह पहली भर्ती है।

विज्ञापन


आयोग ने पिछले महीने पंचायतीराज विभाग और ग्राम्य विकास विभाग के तीन संवर्ग के रिक्त 1953 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे थे। इनमें 1527 पद ग्राम पंचायत अधिकारी, 362 पद ग्राम विकास अधिकारी और 64 पद समाज कल्याण पर्यवेक्षक के हैं।
विज्ञापन


संयुक्त रूप से चल रही भर्ती प्रक्रिया में एक ही आवेदन लिए गए हैं। आवेदन की समय सीमा खत्म हो चुकी है। प्रदेश में बेरोजगारी का आलम यह है कि 1953 पदों के लिए 14.33 लाख आवेदन आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यानी हर पद के लिए करीब 733 लोगों के बीच प्रतिस्पर्धा होगी। आयोग लिखित परीक्षा के आधार पर इन पदों पर चयन की कार्यवाही करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed