फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   More than 12 IAS officers applied for holidays

कोरोना ‘कमजोर’ पड़ा तो अफसर चले छुट्टियां मनाने, एक दर्जन से अधिक आईएएस अधिकारियों ने छुट्टियों के लिए किया आवेदन

Sun, 20 Dec 2020 08:04 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 20 Dec 2020 08:04 AM IST
विज्ञापन
More than 12 IAS officers applied for holidays
कोरोना वायरस: जांच के लिए सैंपल देते लोग - फोटो : अमर उजाला
पिछले नौ महीने से कोरोना से जंग में दिन-रात जूझ रहे आईएएस अधिकारी क्रिसमस और नए वर्ष का जश्न मनाने की तैयारी में जुट गए हैं। एलटीसी (लीव ट्रेवल कंशेसन), अर्जित अवकाश (ईएल) व विदेश यात्रा की अनुमति के लिए एक दर्जन से अधिक आईएएस अधिकारियों ने आवेदन किया है। 
विज्ञापन


नियुक्ति विभाग के जरिये इन पर मुख्य सचिव के स्तर से कार्रवाई की जाएगी। कोरोना महामारी की शुरुआत मार्च से ही हो गई थी। तब से शासन के वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों से लेकर फील्ड तक के अधिकारी दिन-रात महामारी के रोकथाम के प्रबंधन में दिन-रात लगे हुए हैं। 
विज्ञापन


पूर्व के वर्षों में कई अफसर जून की गर्मियों में छुट्टी मनाने निकल जाते थे। इस गर्मी में कोविड-महामारी के प्रोटोकाल की वजह से वे छुट्टी मनाने नहीं जा सके। इधर, कोविड-19 की दूसरी लहर के हल्का पड़ने से राहत महसूस कर रहे अफसरों ने छुट्टियों के लिए आवेदन करने शुरू कर दिये हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये आवेदन दिसंबर से जनवरी की विभिन्न तिथियों में किए जा रहे हैं। विभिन्न विभागों से मिली जानकारी के मुताबिकपांच प्रमोटी आईएएस अधिकारियों ने छुट्टी की अर्जी भेजी है। इनमें विशेष सचिव स्तर के दो अधिकारियों ने केरल जाने व एक ने दुबई जाने की अनुमति मांगी है। दो अन्य विशेष सचिवों ने अर्जित अवकाश के लिए आवेदन किया है। 

More than 12 IAS officers applied for holidays
कोरोना वायरस: जांच के लिए सैंपल देते लोग - फोटो : अमर उजाला
इनके अलावा दो निदेशालयों की मुखिया महिला आईएएस ने भी छुट्टी की अर्जी बढ़ाई है। एक आईएएस दंपति एक साथ छुट्टी पर जाना चाहते हैं। चार अपर मुख्य सचिव, एक प्रमुख सचिव व एक आयुक्त स्तर के अधिकारी एलटीसी पर जाना चाहते हैं।

एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी ने बताया कि अवकाश स्वीकृत करने और अवकाश पर जाने वाले अधिकारियों के स्थान पर प्रतिस्थानी को नामित करने का अधिकार मुख्य सचिव को है। नियुक्ति विभाग अफसरों की छुट्टी के आवेदन मुख्य सचिव को भेजेगा। मुख्य सचिव इस संबंध में निर्णय लेंगे। कई आवेदक अधिकारियों ने स्वीकार किया कि उनकी छुट्टियां स्वीकृत हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed