फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   More than 1,000 youth trained through 17 digital centres in Sarojini Nagar

Lucknow News: सरोजनीनगर में 17 डिजिटल केंद्रों से एक हजार से अधिक युवाओं को प्रशिक्षण

Fri, 26 Jun 2026 02:26 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
More than 1,000 youth trained through 17 digital centres in Sarojini Nagar
विधायक डाॅ. राजेश्वर सिंह
लखनऊ। विधायक डाॅ. राजेश्वर सिंह ने सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र में डिजिटल सरोजनीनगर की पहल शुरू की है। यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के डिजिटल उत्तर प्रदेश के विजन को साकार कर रही है। इसके तहत 17 रण बहादुर सिंह डिजिटल शिक्षा एवं युवा सशक्तीकरण केंद्र संचालित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

इन केंद्रों पर जरूरतमंद युवाओं को निशुल्क डिजिटल और कंप्यूटर शिक्षा दी जा रही है। यहां डीसीए, एडीसीए, सीसीसी, ओ-लेवल, ग्राफिक डिजाइनिंग, वीडियो एडिटिंग और थ्रीडी एनिमेशन जैसे रोजगारपरक पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं। अब तक एक हजार से अधिक छात्र-छात्राएं विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं। वर्तमान में 480 से अधिक विद्यार्थी इन केंद्रों पर प्रशिक्षण ले रहे हैं।
विज्ञापन

इन 17 केंद्रों में से सात पर ई-गवर्नेंस सेवाएं भी संचालित हैं। इन सेवाओं से अब तक 7000 से अधिक नागरिकों ने लाभ उठाया है। इनमें आय, जाति, निवास प्रमाण-पत्र, पेंशन, छात्रवृत्ति और आधार जैसी ऑनलाइन सेवाएं शामिल हैं। ये सेवाएं नागरिकों को उनके घर के निकट उपलब्ध कराई जा रही हैं। डाॅ. सिंह ने कहा कि डिजिटल क्रांति का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। उनका उद्देश्य सरोजनीनगर के प्रत्येक युवा को तकनीकी रूप से सक्षम और रोजगार योग्य बनाना है। यह पहल डिजिटल इंडिया और डिजिटल उत्तर प्रदेश के विजन को जमीन पर उतारने का संकल्प है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed