फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   More than 100 operations postponed in Lokbandhu Hospital, patients in distress

Lucknow News: लोकबंधु अस्पताल में 100 से अधिक ऑपरेशन स्थगित, मरीज बेहाल

Mon, 21 Apr 2025 02:04 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Apr 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
More than 100 operations postponed in Lokbandhu Hospital, patients in distress
लखनऊ। लोकबंधु अस्पताल में 14 अप्रैल की रात हुए अग्निकांड के बाद से अब तक 100 से अधिक ऑपरेशन टालने पड़े हैं। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, आग लगने के बाद आईसीयू समेत कई विभागों के ऑपरेशन थिएटर (ओटी) में धुआं भर गया था, जिसके चलते गाइनी और नेत्र रोग विभाग को छोड़कर अन्य सभी विभागों में ऑपरेशन फिलहाल बंद हैं।
विज्ञापन


घटना के बाद जिन मरीजों को पूर्व निर्धारित तिथि पर ऑपरेशन के लिए बुलाया गया था, वे या तो लौट गए या अन्य अस्पतालों में उपचार के लिए चले गए। सामान्य दिनों में लोकबंधु अस्पताल में प्रतिदिन 25 से 30 मेजर और माइनर सर्जरी होती थीं, लेकिन अग्निकांड के बाद से यह संख्या शून्य के करीब पहुंच गई है।
विज्ञापन

अस्पताल प्रशासन का कहना है कि इस सप्ताह से सभी विभागों में चरणबद्ध तरीके से ऑपरेशन शुरू किए जाएंगे। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय शंकर ने बताया कि अभी आर्थोपैडिक विभाग में दो छोटे ऑपरेशन किए गए हैं। बड़े ऑपरेशन फिलहाल स्थगित हैं, लेकिन इस हफ्ते से उन्हें भी शुरू कर दिया जाएगा। जिन मरीजों को पहले ऑपरेशन की तिथि दी गई थी, उन्हें दोबारा बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि अग्निकांड में महिला वार्ड और आईसीयू सबसे अधिक प्रभावित हुए थे। गाइनी विभाग की ओटी को इमरजेंसी ओटी में स्थानांतरित कर सर्जरी शुरू की गई है, जबकि नेत्र रोग विभाग की ओटी दो दिन पहले ही दोबारा शुरू हुई है। हालांकि, आर्थोपैडिक, जनरल सर्जरी और ईएनटी विभाग की ओटी अब भी बंद हैं, जिससे संबंधित मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
आग से करीब 20 लाख के नुकसान

लोकबंधु अस्पताल में हुए अग्निकांड से करीब बीस लाख रुपये के नुकसान होने का अंदेशा है। अफसरों का कहना है कि यह आंकलन स्टोर में जले सामान का लगाया जा रहा है। स्टोर में मॉनीटर, सर्जिकल आइटम समेत अन्य सामान थे। इसके अलावा सिविल वर्क व बिजली मिलाकर करीब एक करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान होने का अंदेशा है। इंजीनियरों की टीम हुए नुकसान की गणना कर रही है।

इसी हफ्ते से शुरू होगी सभी सेवाएं

लोकबंधु अस्पताल के अफसरों का कहना है कि इस हफ्ते से सभी ओटी व विभाग में मरीजों की भर्ती पूरी क्षमता से होगी। आईसीयू को ठीक कराया जा रहा है। उम्मीद है इसमें मरीजों की भर्ती भी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed