फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   More than 100 claimants are on just 9 seats in Lucknow.

UP Election 2022: नौ सीटों पर टिकट के लिए सौ से ज्यादा दावेदार, सपा से नाराजगी के बढ़ रहे आसार

Tue, 18 Jan 2022 05:00 PM IST
ishwar ashish सचिन त्रिपाठी, अमर उजाला, लखनऊ
सचिन त्रिपाठी, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 18 Jan 2022 05:00 PM IST
सार

लखनऊ जिले की नौ सीटों पर सपा से टिकट पाने के लिए 100 से ज्यादा लोगों ने आवेदन किया है। इससे सपा के खिलाफ लगातार नाराजगी के आसार बढ़ रहे हैं।

विज्ञापन
More than 100 claimants are on just 9 seats in Lucknow.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

समाजवादी पार्टी के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए कार्यकर्ताओं में मची होड़ अभी तो शीर्ष नेतृत्व को काफी उत्साहित कर रही है। जिले की नौ में से सिर्फ आठ विधानसभा सीटों पर ही चुनाव लड़ने के लिए कार्यकर्ताओं से आवेदन मांगे गए थे। आठ सीटों पर सौ से अधिक कार्यकर्ताओं ने अपना दावा ठोका है। समस्या ये है कि इनमें से सिर्फ आठ को पार्टी का प्रत्याशी बनना है। बाकी दावेदारों के टिकट कटने से पार्टी को इनकी नाराजगी झेलनी पड़ सकती है।

विज्ञापन


पिछले चुनाव में लखनऊ की नौ में से मोहनलालगंज सीट पर सपा की जीत हुई थी। सपा नेतृत्व ने अपने विधायक वाली सीटों को छोड़कर हर विधानसभा क्षेत्र से दावेदारों के आवेदन मांगे थे। अधिकांश नेताओं ने पिछले वर्ष तय तारीख तक आवेदन जमा कर दिए, जिनकी संख्या सौ से अधिक है। वहीं कुछ वरिष्ठ नेता ऐसे हैं, जो सीधे पार्टी हाईकमान से जुड़े हैं। इसलिए उन्होंने जिले में आवेदन नहीं किया, लेकिन वह दावेदार हैं। अब इतने सारे आवेदन भी सपा के लिए चुनौती बन गए हैं। सबसे ज्यादा 21 दावेदार बीकेटी सीट पर हैं। इसके अलावा मलिहाबाद, लखनऊ पूर्वी, पश्चिम और मध्य विधानसभा सीट के लिए भी आवेदनों की संख्या काफी अधिक है।

विज्ञापन

ये कर रहे दावेदारी

सरोजनीनगर: शिवशंकर सिंह शंकरी, अनुराग यादव, श्याम किशोर यादव, ज्ञान सिंह यादव, रामप्रकाश यादव, नवल किशोर टंडन, अजय सिंह यादव, अरविंद शुक्ल, सुरेश रावत।

बीकेटी: अभिषेक यादव, मधुलिका यादव, शिवराज सिंह यादव, विदेश पाल यादव, रामसागर यादव, रुद्र विनायक यादव, बिंदु यादव, सुभाष यादव, गोमती यादव, सौरभ सिंह यादव, प्रेमलता यादव, प्रशांत विक्रम सिंह, कमला यादव, विशाल यादव, संजीव यादव, सुमित यादव, अमर यादव, मिर्जा नफीज बेग, अशोक यादव, अमरपाल यादव।

मलिहाबाद : इंदल रावत, कैलाश चंद्र त्यागी, सुरेंद्र कुमार, सोनू कनौजिया, डॉ. मोहनलाल पासी, राजबाला रावत, सीएल वर्मा, रंजीत रावत, कौशल किशोर, मेवालाल कनौजिया।

पश्चिम : अरमान खान, मो.रेहान, वरुण शंकर शुक्ल, राजकुमार सिंह, प्रमोद सिंह यादव, खान मो. वासिफ, मोहम्मद मोहसिन, इरशाद अहमद गुड्डू, इंसराम अली, मनीष यादव, अजय दीक्षित।

मध्य: जितेंद्र सिंह यादव जीतू, बनवारी लाल कंछल, मो. नईम उर्फ  नम्मू, कामरान बेग, मुजीबुर्रहमान बबलू, फखरुल हसन चांद, सै. यावर हुसैन रेशू, रमाशंकर यादव, मो. तारिक।

कैंट : सुरेंद्र सिंह, राजू गांधी, पवन मनोचा, रीतेश साहू, अनीस राजा, संपूर्ण बग्गा।

उत्तर : मुकेश शुक्ल, चांद सिद्दीकी, डॉ. आशुतोष वर्मा, प्रदीप सिंह, पूजा शुक्ला, दीपक रंजन।

पूर्वी : राणा संकेत सिंह, रामसेवक सिंह, गौरव सिंह यादव, शर्मिला महाराज, यासिर अजहर सिद्दीकी, प्रदीप सिंह बब्बू, डॉ. प्रदीप पांडेय, डॉ. सिंधुजीत सिंह, राहुल कुमार सिंह, शैलेंद्र सिंह बबलू।

ये नेता भी मैदान में
रविदास मेहरोत्रा, अभिषेक मिश्र, अनुराग भदौरिया, सुशील दीक्षित, अजय त्रिपाठी मुन्ना, नवीन धवन बंटी, गौरव सिंह यादव।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed