फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Increasing number of samples also increases the graph of patients

लखनऊः सैंपलिंग के साथ बढ़ जाता है मरीजों का ग्राफ

Thu, 14 May 2020 12:40 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो चंद्रभान यादव /अमर उजाला, लखनऊ
चंद्रभान यादव /अमर उजाला, लखनऊ Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Thu, 14 May 2020 12:40 PM IST
विज्ञापन
Increasing number of samples also increases the graph of patients
प्रतीकात्मक तस्वीर
लखनऊ में सैंपलों की संख्या बढ़ने के दूसरे या तीसरे दिन मरीजों का ग्राफ भी बढ़ जाता है। वहीं, मरीजों की संख्या बढ़ी तो दूसरे दिन स्वास्थ्य विभाग सैंपल लेने की गति धीमी कर देता है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े तो इसी ओर इशारा कर रहे हैं।  
विज्ञापन

 
राजधानी में 13 अप्रैल से 13 मई के बीच करीब 5600 सैंपल लिए गए। अब तक 193 मरीज मिल चुके हैं, जिनमें 48 जमाती हैं। 11 मार्च को कनाडा से लौटी डॉक्टर के पॉजिटिव मिलने पर स्वास्थ्य विभाग ने सैंपल लेने शुरू किए।
विज्ञापन


31 मार्च तक यह आंकड़ा औसतन 20 से कम ही रहा। एक अप्रैल को सदर में जमातियों के मिलने के बाद 50 के सैंपल लिए गए। इनकी रिपोर्ट दो अप्रैल को आई तो 21 पॉजिटिव मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद सैंपल का आंकड़ा 50 के आसपास रहा व मरीजों की संख्या भी सीमित रही। 12 अप्रैल को 80 सैंपल लिए तो अगले दिन में 9 मरीज पॉजिटिव मिले। 14 अप्रैल को 160 सैंपल लिए गए तो दूसरे दिन मरीजों की संख्या 31 हो गई।

13 मई को पॉजिटिव मरीजों की संख्या निकली 13

15 अप्रैल को 150 सैंपल में 25 पॉजिटिव मिले , 17 अप्रैल को 197 सैंपल लिए गए तो 18 को मरीजों की संख्या 55 हो गई। इसके बाद कुछ दिन तक सैंपल का आंकड़ा ढाई सौ के आसपास रहा।

हालांकि, मरीजों की संख्या में खास इजाफा नहीं हुआ। 23 अप्रैल को लिए गए 285 सैंपलों की रिपोर्ट 24 को आई तो 18 पॉजिटिव मरीज निकले। इसके बाद सैंपल का आंकड़ा घटकर डेढ़ सौ के आसपास रहा और कभी दो तो कभी चार पॉजिटिव मरीज मिलते रहे। 6 मई को सिर्फ 90 सैंपल लिए गए तो सात को एक भी पॉजिटिव नहीं मिला।

8 मई को 110 सैंपल लिए गए तो 9 को सिर्फ एक पॉजिटिव मिला। 11 मई को 308 सैंपल लिए गए और 12 को पांच पॉजिटिव मिले। इनमें 203 सैंपल कैसरबाग इलाके के थे।

13 मई को आई रिपोर्ट मेें पॉजिटिव मरीजों की संख्या 13 निकली। इस तरह देखा जाए तो स्वास्थ्य विभाग एक बार पॉजिटिव मरीज की संख्या बढ़ते ही सैंपल की संख्या घटा देता है। ऐसे में दो-तीन दिन पॉजिटिव मरीजों की संख्या भी कम रहती है।  

ज्यादा से ज्यादा लोगों की जांच की जरूरत

सैंपलिंग पर जोर
पॉजिटिव मरीजों की संख्या अधिक होने पर परिवार और पड़ोस के लोगों का भी सैंपल लिया। ऐसे में नमूनों की संख्या खुद बढ़ जाती है। विभाग की ओर से प्रयास किया जाता है कि ज्यादा से ज्यादा सैंपल लिए जाएं। - डॉ. नरेंद्र अग्रवाल, सीएमओ

कोरोना से निपटने को पॉकेट के हिसाब से लॉकडाउन में ढील देने की जरूरत है। यदि पॉजिटिव मरीजों की स्थिति जननी है तो कम्युनिटी सैंपलिंग करानी होगी। जब सैंपल ही कम लिए जाएंगे तो संख्या अपने आप कम रहेगी। लोगों को वायरस से बचने के बारे में ट्रेनिंग देने की जरूरत है। सिर्फ लॉकडाउन से समस्या का समाधान नहीं होगा।  - डॉ. टीएन ढोल, पूर्व विभागाध्यक्ष माइक्रोबायोलॉजी, एसजीपीजीआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed