वॉल्वो में एडवांस बुकिंग पर अब ज्यादा छूट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिवहन निगम ने राजस्थान परिवहन निगम की तर्ज पर वॉल्वो में एडवांस सीट बुक कराने पर पहले से पांच फीसदी अधिक छूट की सुविधा बहाल कर दी है।
अब यात्रियों को 20 से 30 दिन पहले सीट बुक कराने पर कुल किराए में 15 के बजाय 20 फीसदी की छूट मिलेगी।
यह सुविधा मंगलवार आधी रात 12 बजे से प्रभावी हो गई है। निगम के प्रबंध निदेशक मुकेश कुमार मेश्राम ने मंगलवार शाम इसका आदेश जारी कर दिया।
मुख्य प्रधान प्रबंधक (संचालन) एचएस गाबा की तरफ से कहा गया कि जो यात्री एडवांस सीट बुक कराएंगे तो उनको अब पहले से 5 फीसदी अधिक छूट मिलेगी।
अब लखनऊ से दिल्ली जाने के लिए वॉल्वो में 30 दिन पहले एडवांस सीट बुक कराने पर करीब 280 रुपये की छूट मिलेगी।
यानी यात्रियों को बेसिक किराया 1395 रुपये के बजाय 1114 रुपये का किराया चुकाना होगा।
जिन यात्रियों ने 27 अगस्त या उसके बाद की तारीख की एडवांस सीट 5 दिन पहले बुक कराई है उन्हें डिफरेंस राशि बोर्डिंग स्थान (बस अड्डे) और कंडक्टर से वापस मिल सकेगी।