फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   More better security for CM Akhilesh Yadav.

अभेद्य दुर्ग में रहेंगे यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश

Mon, 12 Jan 2015 12:53 AM IST
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लखनऊ
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 12 Jan 2015 12:53 AM IST
विज्ञापन
More better security for CM Akhilesh Yadav.

मुख्यमंत्री की सुरक्षा के लिहाज से पांच कालिदास मार्ग स्थित उनके सरकारी आवास में कई अतिरिक्त बंदोबस्त करने की तैयारी है।

विज्ञापन


सीएम आवास के भीतर और बाहर कई तरह के बदलाव प्रस्तावित हैं। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को एनएसजी सुरक्षा मिली हुई है।

पिछले दिनों केंद्र से इसमें कमी को लेकर अटकलें शुरू हुईं तो मुख्यमंत्री ने बिना सुरक्षा चलने में भी किसी तरह की मुश्किल न होने की बात कही थी।

लेकिन सूत्रों के अनुसार सीएम आवास में अतिरिक्त व्यवस्थाएं उनकी सुरक्षा के लिहाज से ही की जा रही हैं। देश के सबसे बड़े सूबे के मुख्यमंत्री की सुरक्षा में किसी तरह की गुंजाइश नहीं छोड़ी जा सकती।

शासन ने राज्य संपत्ति विभाग को मुख्यमंत्री आवास में सुरक्षा की दृष्टि से होने वाले बदलावों के लिए बजट जारी कर दिया है।

ये होंगे नए बड़े काम

- आवास के प्वाइंट जी-1 व निकास द्वार के बीच सुरक्षाकर्मियों के लिए नया कक्ष बनेगा।

- आवास के अंदर बने नए वेटिंग रूम में जाने के लिए एक स्टेनलेस स्टील का दरवाजा लगेगा।

- सुरक्षा पोस्ट नंबर-2 पर चढ़ने के लिए स्टेनलेस स्टील की नई सीढ़ी लगाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed