{"_id":"650ecf417d1466a51e0eb917","slug":"monsoon-will-remain-active-for-one-week-in-uttar-pradesh-2023-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : अभी एक सप्ताह तक बना रहेगा मानसून का असर, पश्चिम के जिलों में कम रहेगा असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : अभी एक सप्ताह तक बना रहेगा मानसून का असर, पश्चिम के जिलों में कम रहेगा असर
Sat, 23 Sep 2023 05:12 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 23 Sep 2023 05:12 PM IST
सार
यूपी में मानसून की विदाई के दिन नजदीक हैं। मौसम विभाग के अनुसार, अभी करीब एक सप्ताह तक प्रदेश के कई हिस्सों में असर बना रहेगा। वहीं, पश्चिम यूपी के जिलों में कम असर रहेगा।
विज्ञापन
- फोटो : iStock
विस्तार
यूपी में दिन बीतने के साथ ही मानसून की विदाई के दिन नजदीक आ रहे हैं। अगले चार-पांच दिनों में पश्चिमी भारत से मानसून के लौटने की संभावना मौसम विभाग जता रहा है लेकिन उत्तर प्रदेश में अभी एक हफ्ते तक इसका असर रहेगा। इस कारण गर्मी से राहत भी मिलती रहेगी। इसकी बानगी है लखनऊ में चल रही पुरवा हवा से शनिवार को लोगों ने राहत महसूस की। बादल आते और जाते रहे।
विज्ञापन
आंचिलक मौसम विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, एक सप्ताह तक मानसून के असर के कारण पूर्वी उत्तर प्रदेश में धूप की तल्खी कम परेशान करेगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - राम मंदिर निर्माण: सोने-चांदी से चमकेगा रामलला के गर्भगृह का मुख्य द्वार, 15 दिसंबर तक हो जाएगा भूतल का काम
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - नव्य अयोध्या: राम की पैड़ी की तर्ज पर बनेगी चार किलोमीटर लंबी नहर, आईआईटी रुड़की बना रही महायोजना
दरअसल पुरवा हवा भी चल रही है और दक्षिणी बिहार पर एक सिस्टम सक्रिय है जो पूर्वी उत्तर प्रदेश को राहत पहुंचा रहा है। वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सहारनपुर, बागपत, बरेली व आसपास के तराई वाले इलाकों को छोड़ दें तो वहां मौसम खुलने लगेगा। छिटपुट बूंदे भिगोती रहेंगी, और कहीं-कहीं गरज-चमक का असर दिखेगा।