फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Monsoon reached UP on time after seven years

सात साल बाद तय समय पर यूपी पहुंचा मानसून

Wed, 17 Jun 2020 01:53 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Wed, 17 Jun 2020 01:53 PM IST
सार

  • 24 से 72 घंटों में लखनऊ पहुंचने के आसार 
  • मौसम विभाग के मुताबिक मानसून की नार्दन लिमिट बहराइच और फतेहपुर से गुजर रही

विज्ञापन
Monsoon reached UP on time after seven years
mansoon - फोटो : mansoon

विस्तार

सामान्य रफ्तार से चल रहा मानसून सात सालों बाद इस साल अपने तय समय पर उत्तर प्रदेश पहुंचा है। सात साल पहले वर्ष 2013 में मानसून 15 जून को यूपी में आया था, उसके ठीक अगले दिन लखनऊ पहुंचा था। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को मानसून ने यूपी में कई हिस्सों तक पहुंच बनाई है। शाम को मानसून की नार्दन लिमिट फतेहपुर और बहराइच से गुजर रही थी। 

विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्त ने मंगलवार को बताया कि मानसूनी करंट फिलहाल कमजोर है। लेकिन सामान्य रफ्तार जारी रही तो अगले 24 से 72 घंटों में यह लखनऊ समेत यूपी के कई हिस्सों को कवर कर सकता है। 
विज्ञापन


मानसून सात सालों बाद अपने तय समय पर उत्तर प्रदेश पहुंचा है। मौसम विभाग के मुताबिक देश में एक जून, उत्तर प्रदेश में 15 जून और लखनऊ तक 18 जून मानसून आने की सामान्य तारीख मानी गई है। वर्ष 2013 में प्रदेश में मानसून 15 जून को आया तो लखनऊ में अगले दिन 16 जून को ही आमद हो गई। वर्ष 2014 में मानसून 19 जून को उत्तर प्रदेश पहुंचा, लेकिन उसके बाद कुछ ऐसा ठिठका कि लखनऊ एक जुलाई को पहुंचा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 2015 में मानसून 23 जून को आया जबकि लखनऊ पहुंचने की तारीख 25 जून रही। वर्ष 2016 में मानसून 21 जून को ही उत्तर प्रदेश और लखनऊ में पहुंचा। वर्ष 2017 में प्रदेश में मानसून की आमद 26-27 जून को हुई, जबकि राजधानी में 2 दिनों बाद 29 जून को पहुंचा। 

वर्ष 2018 में भी प्रदेश में 27 जून को आने के बाद मानसून अगले 24 घंटों में लखनऊ पहुंच गया। पिछले साल 2019 में 22 जून को प्रदेश में आने के बाद मानसून में 25 जून तक लखनऊ में आमद दर्ज कराई। आंकड़ों के मुताबिक पिछले कुछ सालों में वर्ष 2008 एक ऐसा साल रहा जब मानसून 15 जून की तारीख से पहले ही प्रदेश और लखनऊ पहुंचा। उस समय 12 जून को प्रदेश पहुंचा मानसून 13 जून को लखनऊ में दस्तक दे चुका था।  

पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी  
प्रदेश में मानसून आने के बाद मौसम विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछेक इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में बुधवार को गरज चमक के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार की आंधी चल सकती है। साथ ही पश्चमी उप्र के कुछ इलाकों में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। 


प्रदेश में मानसून की दस्तक के बाद पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में मंगलवार को दिनभर बादलों की आवाजाही और रुक रुक कर हल्की भारी बारिश का दौर जारी रहा। पारे में गिरावट के साथ लोगों को गर्मी से राहत मिली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed