{"_id":"6515005bbd08d675d80fc283","slug":"monsoon-may-be-effective-for-one-more-week-in-uttar-pradesh-2023-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Monsoon: एक सप्ताह और धमाल मचा सकता है मानसून, 30 की रात से दो अक्तूबर तक बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Monsoon: एक सप्ताह और धमाल मचा सकता है मानसून, 30 की रात से दो अक्तूबर तक बारिश के आसार
Thu, 28 Sep 2023 09:56 AM IST
ishwar ashish
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 28 Sep 2023 09:56 AM IST
सार
लखनऊ सहित यूपी के अन्य हिस्सों में मानसून एक सप्ताह और धमाल मचा सकता है। परिस्थितियां बारिश के अनुकूल हो रही हैं। जानें, क्या कहते हैं वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक?
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : iStock
विस्तार
चला-चली की बेला में पहुंचे मानसून के लखनऊ समेत प्रदेश के अन्य हिस्सों में एक हफ्ता और डेरा डालने के आसार बढ़ गए हैं। 30 सितंबर की रात से दो अक्तूबर तक बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह बताते हैं कि बुधवार को चक्रवातीय दबाव के कारण कम दबाव का क्षेत्र सक्रिय हुआ है। इसके कारण परिस्थितियां बारिश के अनुकूल हो रही हैं। इस कारण मानसून राजधानी में एक सप्ताह से ज्यादा ठहर सकता है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - आईएएस ने किया भंडाफोड़ : टैक्स चोरों को संरक्षण देने के लिए राज्य कर मुख्यालय में अफसरों का ‘गिरोह’
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - दिल्ली में दानिश से गले मिले अजय राय : भविष्य की सियासत के नजरिए से अहम मानी जा रही है दोनों की मुलाकात
वहीं बुधवार को दोपहर में शहर के कुछ इलाकों में बारिश हुई। हजरतगंज में ही कुछ दूर पर बरसात हुई, तो बाकी जगह सूखा रहा। अतुल कुमार सिंह बताते हैं कि धूप के कारण वायुमंडल में स्थानीय अस्थिरता पैदा होती है, इसी वजह से कुछ जगहों पर छिटपुट बारिश देखी गई।