{"_id":"6156eaa28ebc3e0dee3c00ca","slug":"monitoring-from-cm-office-14-dms-and-16-ssps-found-absent-from-janta-darshan-in-reality-check-yogi-gave-instructions-for-strict-action","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम कार्यालय से मॉनिटरिंग : रियलटी चेक में जनता दर्शन से गैरहाजिर मिले 14 डीएम और 16 एसएसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम कार्यालय से मॉनिटरिंग : रियलटी चेक में जनता दर्शन से गैरहाजिर मिले 14 डीएम और 16 एसएसपी
Sun, 03 Oct 2021 09:46 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sun, 03 Oct 2021 09:46 AM IST
सार
नाराज सीएम योगी ने गैरहाजिर अफसरों के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी करने और संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर आज सुबह जिलों में जनता दर्शन के दौरान किए गए रियलटी चेक में 16 जिलों के डीएम और 14 कप्तान गैरहाजिर मिले हैं। इससे नाराज सीएम योगी ने गैरहाजिर अफसरों के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी करने और संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने जिले स्तर पर जनता दर्शन कार्यक्रम की मुख्यमंत्री कार्यालय, मुख्य सचिव कार्यालय, अपर मुख्य सचिव गृह और डीजीपी स्तर से मॉनीटरिंग के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
सीएम योगी ने जिलों में जनता दर्शन कार्यक्रम में सुनवाई व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के लिए आज सुबह रियलटी चेक करने के निर्देश दिए थे। जिस पर मुख्यमंत्री कार्यालय और मुख्य सचिव कार्यालय से लैंडलाइन पर सभी डीएम को फोन किया गया था। ऐसे ही जिलों में तैनात पुलिस कप्तानों के रियलटी चेक के लिए अपर मुख्य सचिव गृह के कार्यालय से पुलिस के तीन जोन के कप्तानों को फोन किया गया। तीन जोन में डीजीपी मुकुल गोयल ने खुद फोन किया और तीन जोन में एडीजी एलओ के कार्यालय से फोन किया गया।
विज्ञापन
इन सभी अफसरों को साढ़े नौ बजे के पहले और 10 बजे के बाद दो बार फोन किया गया। इस रियलटी चेक में 16 डीएम और 14 कप्तान जनता दर्शन के दौरान कार्यालय से गैरहाजिर मिले। इसकी जानकारी होने पर सीएम योगी ने नाराजगी जाहिर की। साथ ही उन्होंने प्रदेश के सभी जिलाधिकारी और पुलिस कप्तान को रोज सुबह 10 से 12 बजे तक कार्यालयों में उपस्थित रहकर जनसमस्याओं और शिकायतों का समाधान करने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने कहा कि भविष्य में भी रियलटी चेक कार्यक्रम जारी रहेगा और जनता दर्शन से अनुपस्थित अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन