{"_id":"59b663004f1c1be37f8b6007","slug":"mohsin-raza-elected-for-vidhan-parishad","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगी सरकार के पांचवे मंत्री भी बने विधान परिषद के सदस्य, आठ महीने का होगा कार्यकाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगी सरकार के पांचवे मंत्री भी बने विधान परिषद के सदस्य, आठ महीने का होगा कार्यकाल
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 11 Sep 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
अपने परिवारीजनों के साथ मोहसिन रजा।
- फोटो : amar ujala
योगी सरकार के पांचवें मंत्री मोहसिन रजा भी सोमवार को विधान परिषद के लिए निर्विरोध चुन लिए गए। उनका कार्यकाल पांच मई 2018 तक रहेगा। यानी मोहसिन रजा को मात्र आठ महीने ही मिलेंगे।
विज्ञापन
इसके बाद उन्हें किसी सदन की सदस्यता के लिए फिर से चुनाव लड़ना पड़ेगा। रिटर्निंग ऑफिसर विधानसभा के प्रमुख सचिव प्रदीप दुबे ने सोमवार को नाम वापसी की समयसीमा खत्म होने के बाद मोहसिन रजा को निर्विरोध निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र दे दिया।
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ ही उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व डॉ. दिनेश शर्मा एवं परिवहन मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह 8 सितंबर को ही निर्विरोध विधान परिषद सदस्य निर्वाचित हो चुके हैं। मोहसिन रजा ने अपना नामांकन बसपा के एमएलसी ठाकुर जयवीर सिंह द्वारा खाली की गई सीट पर किया था।
विज्ञापन
इस सीट पर उपचुनाव की अधिसूचना बाद में अलग से जारी की गई थी। इस सीट के लिए भी विपक्ष के किसी भी उम्मीदवार ने पर्चा दाखिल नहीं किया।
इसलिए मोहसिन रजा नाम वापसी के अंतिम दिन निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिए गए। वह अपने परिवार के साथ निर्वाचन का प्रमाण पत्र लेने विधानसभा पहुंचे।