फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   moharram in lucknow

करबला के शहीदों को दिया पुरसा, किया मातम

Sat, 16 Nov 2013 02:30 PM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Sat, 16 Nov 2013 02:30 PM IST
विज्ञापन
moharram in lucknow

करबला के शहीदों को पुरसा देते हुए अजादारों ने दसवीं मोहर्रम का परंपरागत जुलूस विक्टोरिया स्ट्रीट स्थित नाजिम साहब के इमामबाड़े से पूरे अकीदे के साथ निकाला।

विज्ञापन


जुलूस में अंजुमनों ने नौहाख्वानी और मातम किया। जुलूस शाम को करबला तालकटोरा जाकर संपन्न हुआ।

उधर, सुन्नी समुदाय के अकीदतमंदों ने बादशाहनगर, निशातगंज, अलीगंज, डालीगंज के अलावा शहर भर में करबला में अपने ताजिये देर शाम तक दफन किये।

या हुसैन...या हुसैन की सदाओं के साथ अलम ताजियों के इस मातमी जुलूस में गम में डूबे अजादार शुक्रवार को शहर भर में करबला के शहीदों को पुरसा दे रहे थे और अपने हजरत इमाम हुसैन व उनके साथियों का मातम कर रहे थे।
विज्ञापन


मातम की तस्वीरों के लिए क्लिक करें

इस दौरान अधिकतर अंजुमनों ने जंजीर, कमा, छुरी का मातम कर अपने को लहूलुहान कर लिया।

जुलूस के मद्देनजर जिला प्रशासन और पुलिस ने जुलूस में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कये। आईजी सुभाष चंद्र, डीआईजी नवनीत सिकेरा, डीएम अनुराग यादव, एसएसपी जे. रविंदर गौड़ समेत शिया धर्मगुरू मौलाना कल्बे जव्वाद ने भी जुलूस में शिरकत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, बादशाहनगर स्थित करबला निशातगंज में सुन्नी अकीदतमंदों ने करबला के शहीदों को खिराज-ए-अकीदत पेश की।

शाम-ए-गरीबां में रोए अजादार
अंधेरी शाम, गम का गुबार और स्याह माहौल के बीच दसवीं मोहर्रम की रात शहर भर में शाम-ए-गरीबां मनाई गई। इस मौके पर अजाखाना-ए-शब्बीर की लाइट बंद कर दी गई। अंधेरे में आयोजित होने वाली इस शाम ए गरीबां की मजलिस में स्याह माहौल तारी रहा। इमामबाड़ा गुफराम्आब में शाम ए गरीबा की मजलिस शुक्रवार को मौलाना कल्बे जव्वाद ने संबोधित की।


अकबरी गेट पर मनाया गया यौम ए हुसैन

करबला के शहीदों की याद में शुक्रवार को अकबरी गेट पर यौम ए हुसैन मनाया गया। इस मौके बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने शिरकत की।

दसवीं मोहर्रम को होने वाले इस जलसे में मौलाना अब्दुल अली फारूकी ने हजरत हुसैन की शहादत का जिक्र करते हुए कहा कि हजरत हुसैन जन्नत का फूल हैं और जन्नत के सरदार हैं। शहादते हुसैन का बयान करते हुए कहा कि इस्लाम में शहीदों का मरतबा सबसे ऊंचा है।
लखनऊ की और खबरों के लिए यहां आएं...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed