फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mohanlalganj: Young man from Mohanlalganj dies under suspicious circumstances in Kuwait, wife awaits husband's

Mohanlalganj: मोहनलालगंज के युवक की कुवैत मे संदिग्ध मौत, पत्नी को शौहर के शव का इन्तजार

Thu, 16 Apr 2026 02:17 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, मोहनलालगंज
अमर उजाला नेटवर्क, मोहनलालगंज Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Thu, 16 Apr 2026 02:17 PM IST
सार

युवक ने 13 अप्रैल को पत्नी को फोन किया था पर फोन बंद होने के कारण बात नहीं हो सकी थी। इसके कुछ देर बाद ही मौत की खबर आ गई।

विज्ञापन
Mohanlalganj: Young man from Mohanlalganj dies under suspicious circumstances in Kuwait, wife awaits husband's
- फोटो : iStock

विस्तार

मोहनलालगंज के भदेसुआ गांव के एसी मेकैनिक इश्तियाक (28) की कुवैत मे संदिग्ध हालत मे मौत हो गई। युवक के पत्नी को अपने शौहर के शव का इन्तजार है लेकिन विदेश से देश मे शव लाने मे आ रही अड़चनों के कारण परिवार मायूस है।

विज्ञापन


भदेसुआ गांव के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मोनू यादव ने बताया कि गांव के मुस्ताक का बेटा इल्तियाक अलक कुवैत मे एक निजी कंपनी मे एसी मेकैनिक है। मेकैनिक का 24 नवंबर 2025 को विवाह हुआ जिसके बाद वह 10 जनवरी 2026 को कुवैत चला गया था।
विज्ञापन


13 अप्रैल को मेकैनिक ने अपनी पत्नी अफरीन बानो को फोन किया था लेकिन बात न होने पर उसने पति को फोन किया तो फोन बंद था और थोड़ी ही देर में पति की मौत की खबर आ गई। गांव के कुछ लोग मेकैनिक के साथ ही कंपनी मे काम करते हैं उन लोगों ने फोनकर युवक के पिता को बताया कि इल्तियाक बाथरूम गये थे और वहीं उनकी मौत हो गई लेकिन बेटे की अचानक मौत होने पर शंका व्यक्त करते हुए किसी अनहोनी की बात कह रहे हैं। युवक के पिता ग्राम प्रधान प्रतिनिधि के साथ विदेश मंत्रालय पहुंचकर बेटे के शव को देश लाए जाने की गुहार लगाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed