{"_id":"690bb5256a61d28edf09736f","slug":"mohanlalganj-pension-resumes-for-beneficiary-shown-as-deceased-lucknow-news-c-13-lko1005-1458394-2025-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: मोहनलालगंज में मृतक दिखाए गए लाभार्थी की पेंशन फिर शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: मोहनलालगंज में मृतक दिखाए गए लाभार्थी की पेंशन फिर शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान और हित में समाज कल्याण विभाग द्वारा संवेदनशील पहल की गई है। लखनऊ के मोहनलालगंज में मृतक दिखाकर लाभार्थी की रोकी गई वृद्धावस्था पेंशन समाज कल्याण राज्यमंत्री असीम अरुण के निर्देश पर तत्काल प्रभाव से पुनः शुरू कर दी गई है।
मोहनलालगंज तहसील दिवस के दौरान ग्राम निगोहां निवासी राम स्वरूप की पेंशन उन्हें मृतक दिखाकर रोक दी गई थी। मामला संज्ञान में आने पर राज्यमंत्री असीम अरुण ने तत्काल सत्यापन के निर्देश दिए। इसके बाद सहायक विकास अधिकारी ने सत्यापन के बाद लाभार्थी को जीवित पाया, जिसके आधार पर उनकी वृद्धावस्था पेंशन पुनः स्वीकृत की गई।
राज्यमंत्री के निर्देश के क्रम में जिला समाज कल्याण अधिकारी अंजनी कुमार ने देर रात लाभार्थी के घर पहुंचकर स्वयं वृद्धावस्था पेंशन का स्वीकृति पत्र सौंपा। असीम अरुण ने कहा कि समाज कल्याण विभाग का उद्देश्य प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पहुंचाना है। किसी भी पात्र वृद्ध की पेंशन रोकी नहीं जाएगी। ऐसे मामलों में त्वरित जांच और कार्रवाई हमारी प्राथमिकता है।