{"_id":"6890aad05b2176b5330441cb","slug":"mohanlalganj-a-teenager-drowned-while-bathing-in-a-swollen-rainy-drain-his-body-was-found-two-hours-later-2025-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohanlalganj: उफनाए बरसाती नाला में नहाने गया किशोर डूबा, दो घंटे बाद मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohanlalganj: उफनाए बरसाती नाला में नहाने गया किशोर डूबा, दो घंटे बाद मिला शव
Mon, 04 Aug 2025 06:12 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, मोहनलालगंज
अमर उजाला नेटवर्क, मोहनलालगंज
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 04 Aug 2025 06:12 PM IST
सार
मोहनलालगंज में उफनाए बरसाती नाले में नहाने गया एक किशोर डूब गया। दो घंटे बाद उसका शव बरामद हुआ है।
विज्ञापन
डूबकर किशोर की हुई मौत।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मोहनलालगंज के तिलोकपुर गांव में चचेरे भाई के साथ बरसाती नाले में नहाने के लिए उतरा किशोर पानी के बहाव मे बह गया। पुलिस ने गांव के लोगों की मदद से दो घंटे बाद किशोर का शव बरामद कर लिया।
विज्ञापन
एसीपी रजनीश वर्मा के मुताबिक सोमवार की दोपहर एक बजे तिलोकपुर गांव के किसान राम प्रसाद रावत का बेटा रितेश रावत अपने चचेरे भाई अंकित के साथ गांव के पास से बह रहे बरसाती नाले में नहाने के लिए उतरा।
विज्ञापन
बरसात के कारण उफनाए नाले के पानी में बहाव तेज होने के कारण किशोर बहने लगा। रितेश को बहते देख चचेरा भाई शोर मचाते हुए मदद के लिए गांव की ओर भागा। शोर सुनकर आए लोगों ने उफनाए नाले मे किशोर की तलाश शुरू की और घटना की सूचना सिसेण्डी पुलिस चौकी में दी। दो घंटे तक किशोर की तलाश के बाद उसका शव नहाने के लिए उतरे स्थान से पांच सौ मीटर की दूरी पर मिला।
विज्ञापन