{"_id":"68e234697dd9d2b104018225","slug":"mohanlalganj-a-team-arrived-to-investigate-allegations-of-harassment-of-girls-at-kasturba-vidyalaya-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohanlalganj: कस्तूरबा विद्यालय में बालिकाओं के उत्पीड़न के आरोपों की जांच करने पहुंची टीम, दर्ज किए बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohanlalganj: कस्तूरबा विद्यालय में बालिकाओं के उत्पीड़न के आरोपों की जांच करने पहुंची टीम, दर्ज किए बयान
Sun, 05 Oct 2025 02:33 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, मोहनलालगंज
अमर उजाला नेटवर्क, मोहनलालगंज
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 05 Oct 2025 02:33 PM IST
सार
छात्राओं ने अपने अभिभावकों ने साथ विद्यालय में उत्पीड़न की शिकायत दर्ज की थी जिसकी जांच करने टीम पहुंची। टीम ने बालिकाओं, अभिभावकों व कर्मचारियों के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन
जांच के लिए पहुंची टीम।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मोहनलालगंज के खुजौली स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में बालिकाओं के साथ अमानवीय बर्ताव और उत्पीड़न करने की शिकायत शनिवार को तहसील समाधान दिवस पर विद्यालय की कई छात्राओं ने अपने अभिभावकों के साथ आकर जिलाधिकारी विशाख जी से रोते हुए की थी।
विज्ञापन
छात्राओं व अभिभावकों ने आरोप लगाया कि विद्यालय की प्रधानाचार्या और वार्डन झाड़ू-पोंछा, शौचालय की सफाई करवाती हैं। उन्हें सही से खाना तक नहीं दिया जाता। रात को विद्यालय में कारों से अज्ञात लोग विद्यालय में आते हैं। बात-बात पर प्रिसिंपल व वार्डन मारपीट करती है।
विज्ञापन
बालिकाओं व अभिभावकों की शिकायत पर डीएम ने एडीएम सिविल सप्लाई ज्योती गौतम की अगुवाई में जांच टीम बनाई थी। रविवार को जांच टीम विद्यालय पहुंची और विद्यालय में लगे सीसीटीवी फुटेज चेक किए और बालिकाओं, अभिभावकों व कर्मचारियों के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन