{"_id":"6873b14263117bec67055dcb","slug":"mohanlalaganj-two-brothers-attacked-with-an-axe-one-died-during-treatment-accused-arrested-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohanlalaganj: दो सगे भाइयों पर कुल्हाड़ी से हमला, एक की इलाज के दौरान मौत, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohanlalaganj: दो सगे भाइयों पर कुल्हाड़ी से हमला, एक की इलाज के दौरान मौत, आरोपी गिरफ्तार
Sun, 13 Jul 2025 06:44 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, मोहनलालगंज
अमर उजाला नेटवर्क, मोहनलालगंज
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 13 Jul 2025 06:44 PM IST
सार
मोहनलालगंज में एक गांव में मामूली विवाद में सगे भाइयों पर कुल्हाड़ी व लाठी से जानलेवा हमला कर दिया। एक की इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मोहनलालगंज के जैतीखेडा गांव में बृहस्पतिवार की रात शराब के नशे में दो चचेरे भाईयों ने दो सगे भाईयों पर कुल्हाड़ी से हमलाकर घायल कर दिया था। घायलों का इलाज निजी अस्पताल मे चल रहा था जिसमें से एक घायल की मौत शनिवार की रात हो गई।
विज्ञापन
पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर छह लोगों के विरूद्व केस दर्ज किया था। पुलिस ने रविवार को आरोपी चचेरे भाईयों को गिरफ्तार कर लिया है। एसीपी रजनीश वर्मा के मुताबिक जैतीखेड़ा गांव में बृहस्पतिवार की रात लगभग बारह बजे चचेरे भाई गया प्रसाद व गनेश शराब के नशे में गाली-गालौज कर रहे थे। गाली-गालौज करने से रामू व इनके भाई दिनेश ने टोका तो दोनों चचेरे भाईयों ने अपने परिवार के कृष्ण, कुसुम, चन्द व किरन के साथ मिलकर लाठी व कुल्हाड़ी से हमलाकर दिया जिससे रामू व उसके भाई का सिर फट गया।
विज्ञापन
पुलिस ने रामू की पत्नी रेनू की शिकायत पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया। घायलों को इलाज के लिए बंथरा इलाके के निजी अस्पताल मे भर्ती कराया गया। शनिवार की रात इलाज के दौरान रामू की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को दोनों चचेरे भाईयों को गिरफ्तार किया है। पुलिस घटना में हत्या की धारा बढाएगी। मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटी भी है।
विज्ञापन