फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mohammad Tariq hanged himself after video calling his fiancée In Lucknow

UP News: मंगेतर को किया वीडियो कॉल... फिर फंदे से झूल गया प्रेमी, रिश्तेदार की बेटी से हो गई थी सगाई

Tue, 06 May 2025 10:10 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 06 May 2025 10:10 AM IST
सार

लखनऊ में मंगेतर को वीडियो कॉल करने के बाद प्रेमी फंदे से झूल गया। उसकी मंगेतर हैदराबाद में रहती है। जबकि हाल ही में लड़के की शादी उसके एक रिश्तेदार की बेटी से तय हो गई थी। इनकी सगाई भी हो गई थी। 

विज्ञापन
Mohammad Tariq hanged himself after video calling his fiancée In Lucknow
whatsapp video call (Demo image) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी लखनऊ में पीजीआई इलाके के एल्डिको उपहार में रहने वाले मो. तारिक ने रविवार देर रात मंगेतर को वीडियो कॉल करके फंदा लगा लिया। पुलिस को कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस का कहना है कि आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं है। मामले की छानबीन की जाएगी।

विज्ञापन


बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी का भतीजा तारिक डी फार्मा की पढ़ाई करने के लिए सोमवार को पीजीआई में रजिस्ट्रेशन कराने वाला था। तारिक बलरामपुर जिले के तुलसीपुर का रहने वाला था। परिजनों के मुताबिक बीते नवंबर में करीबी रिश्तेदार की बेटी से तारिक की सगाई हुई थी। आने वाले नवंबर माह में निकाह होना था। तारिक की मंगेतर हैदराबाद में ही नौकरी करती है। वहीं पर अपने माता पिता के साथ रहती है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP: नेपाल के साथ व्यापार और निवेश संबंधों को सशक्त बनाने पर मंथन, यूपी चैप्टर ने प्रतिनिधिमंडल का किया स्वागत
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक रोजाना दोनों की बात होती थी। रविवार रात में भी दोनों काफी देर तक ऑडियो और वीडियो कॉल पर बात कर रहे थे। इसी बीच तारिक किसी बात पर अपना आपा खो बैठा और आत्महत्या कर ली। तारिक को फंदे पर लटका देख परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।

युवक के पिता का बलरामपुर में किसान डिग्री कॉलेज चलता है 

तारिक के पिता सईद अनवर सिद्दीकी का बलरामपुर में ही किसान डिग्री कॉलेज है। वह ज्यादातर परिवार के साथ वहीं रहते हैं। तारिक के अलावा उसके तीन भाई और तीन बहने हैं। सोमवार को घटना की जानकारी पाकर तारिक के चाचा जमाल सिद्दीकी भी दिल्ली से लखनऊ पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed