फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mohammad Shoaib, brother of Dr Shaheen Shahid says The questioning was normal.

Delhi Blast: एटीएस ने डॉ. परवेज के भाई से पूछे ये सवाल... शोएब बोला- कोई कड़ाई नहीं की गई, दिया ये बयान

Wed, 12 Nov 2025 01:26 PM IST
ishwar ashish पीटीआई, लखनऊ
पीटीआई, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 12 Nov 2025 01:26 PM IST
सार

दिल्ली धमाके के बाद एटीएस की टीम ने डॉ. परवेज अहमद अंसारी के घर छापेमारी की और उसके पिता व भाई से पूछताछ की। इस पर परवेज के भाई मोहम्मद शोएब ने बयान दिया है।

विज्ञापन
Mohammad Shoaib, brother of Dr Shaheen Shahid says The questioning was normal.
मोहम्मद शोएब, शाहीन शाहिद का भाई। - फोटो : PTI

विस्तार

दिल्ली विस्फोट मामले में एटीएस की टीम ने डॉ. परवेज अहमद अंसारी के आईआईएम रोड स्थित घर पर छापेमारी की और तलाशी ली। एटीएस की टीम ने परवेज के पिता सईद अंसारी और उसके भाई मोहम्मद शोएब से भी पूछताछ की।

विज्ञापन


शोएब ने पीटीआई को दिए गए बयान में कहा कि मामले में तलाशी ली गई थी और सामान्य सवाल पूछे गए। एटीएस की तरफ से कोई भी सख्ती और कड़ाई नहीं की गई। जैसे आप लोग (मीडिया के लोग) सामान्य सवाल पूछ रहे हैं। वैसे ही तलाशी के दौरान भी पूछा गया। मेरे पिता से भी पूछताछ हुई लेकिन किसी भी तरह का बयान देने के लिए दबाव नहीं डाला गया। उन्होंने सामान्य तरह से सवाल पूछे। दिल्ली धमाकों में नाम आने पर शोएब ने कहा कि मुझे तो विश्वास ही नहीं हो रहा है कि ऐसा कुछ हो सकता है। मुझे अब भी विश्वास नहीं हो रहा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - दिल्ली धमाका: मोहल्ले में एटीएस... जांच के लिए पहुंची पुलिस टीमें... सहमे लोग, सोच नहीं सकते थे जो हो रहा है
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - हृदय रोग विशेषज्ञ है डॉ. परवेज... कार पर मिला यूनिवर्सिटी का पास, एटीएस ने लैपटॉप कब्जे में लिया




पूछताछ में मुजम्मिल ने डॉ. शाहीन का नाम लिया था
पुलिस सूत्रों के अनुसार, डॉ. मुजम्मिल के पास मिली कार से एके 47 बरामद की गई थी। पूछताछ में मुजम्मिल ने डॉ. शाहीन का नाम लिया था। इसके बाद शाहीन गिरफ्तार की गई। छानबीन में सामने आया कि शाहीन अपने भाई डॉ. परवेज के संपर्क में थी। इसके बाद मंगलवार सुबह करीब आठ बजे एटीएस और जम्मू-कश्मीर पुलिस परवेज के आईआईएम रोड स्थित मकान पर पहुंची। घर पर ताला लगा था, जिसे तोड़कर टीम भीतर दाखिल हुई। एटीएस को परवेज के घर से एक लैपटॉप मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed