फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   modi starts election campaign from tomorrow

मोदी यूपी में कल करेंगे चुनावी शंखनाद

Tue, 25 Mar 2014 02:17 PM IST
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 25 Mar 2014 02:17 PM IST
विज्ञापन
modi starts election campaign from tomorrow

भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश में फतह हासिल करने के लिए 26 मार्च से चुनावी प्रचार अभियान का शंखनाद करेंगे।

विज्ञापन


बुलंदशहर में 26 मार्च को उनकी पहली चुनावी सभा होगी। भाजपा ने इसे भारत विजय रैली नाम दिया है। लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पहले भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने के लिए प्रदेश में कई रैलियां कर चुके हैं।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश की 10 लोकसभा सीटों सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर और अलीगढ़ में पहले चरण में 10 अप्रैल को मतदान होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे देखते हुए मोदी उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत बुलंदशहर से करेंगे। बुलंदशहर से भाजपा ने भोला सिंह को उम्मीदवार बनाया है।

इसके ठीक बगल में एटा संसदीय सीट है, जहां से कल्याण सिंह के बेटे राजवीर सिंह चुनाव लड़ रहे हैं। कल्याण खुद भी बुलंदशहर से सांसद रह चुके हैं।

भाजपा का मानना है कि मोदी के चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत बुलंदशहर से होने पर आसपास की सीटों पर अच्छा माहौल बनेगा।

पार्टी प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने बताया कि बुलंदशहर के बाद 29 मार्च को मोदी अमरोहा व बागपत तथा 1 अप्रैल को बरेली लोकसभा क्षेत्र में सभाओं को संबोधित करेंगे।

कलराज आज जाएंगे देवरिया
कलराज मिश्र मंगलवार को देवरिया जाएंगे। भाजपा ने उन्हें देवरिया लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है। वे सुबह  6:30 बजे सड़क मार्ग से देवरिया जाएंगे।


पार्टी कार्यकर्ता गोरखपुर बाईपास, खरोह चौराहा, गौरी बाजार, बैतालपुर पर उनका स्वागत करेंगे। दोपहर दो बजे वे देवरिया के पं. दीनदयाल उपाध्याय पार्क में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे तथा देर शाम पयासी गांव जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed