{"_id":"58445dcd4f1c1b5222a86737","slug":"modi-should-distribute-jan-dhan-account-s-money-to-poors","type":"story","status":"publish","title_hn":"'मोदी को जनधन में आया पैसा एफडी कराकर गरीबों में बांट देना चाहिए'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'मोदी को जनधन में आया पैसा एफडी कराकर गरीबों में बांट देना चाहिए'
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 05 Dec 2016 10:55 AM IST
विज्ञापन
भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग ठाकुर
- फोटो : amar ujala
भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ऐसे लोगों के खिलाफ सुझाव दिया है कि जो कि गरीबों के जन धन खाते में अपना काला पैसा जमा कर उसे सफेद कर रहे हैं।
विज्ञापन
ठाकुर ने कहा कि मोदी जी को गरीबों के जन धन खाते में आया पैसा एफडी कराकर गरीबों को बांट देना चाहिए। अनुराग अयोध्या के कारसेवकपुरम् में भाजपा युवा मोर्चा के सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।
विज्ञापन
यूपी के सीएम अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि जो व्यक्ति अपने पिता और परिवार को खुश नहीं रख सकता है वो भला जनता को कैसे खुश रख सकता है।
उन्होंने कहा कि नोटबंदी का ही असर है कि चाचा-भतीजे के बीच लड़ाई बंद हो गई है, बसपा ने टिकट काटना बंद कर दिया है।
उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बारे में कहा कि वह आज कालेधन वालों के साथ खड़े हैं। उन्होंने प्रदेश की बदहाली के लिए सपा-बसपा को जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन