{"_id":"461d7ff30d2d4c1f2fb75316fd613f48","slug":"modi-rally-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली, मेरठ, लखनऊ में मोदी की रैली का ये रहा प्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली, मेरठ, लखनऊ में मोदी की रैली का ये रहा प्लान
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 31 Dec 2013 10:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा ने मंगलवार को बरेली और मेरठ में नरेन्द्र मोदी की रैलियों की तिथियां घोषित कर दीं। ये रैलियां क्रमश: 13 जनवरी और एक फरवरी को होंगी।
विज्ञापन
राजधानी लखनऊ में विजय शंखनाद रैली मार्च के दूसरे सप्ताह में होगी।
भाजपा के प्रदेश प्रभारी अमित शाह ने पार्टी नेताओं के साथ रैली के लिए प्रस्तावित स्थल रमाबाई अंबेडकर मैदान और स्मृति उपवन का निरीक्षण किया।
भाजपा मुख्यालय पर पार्टी नेताओं के साथ बैठक में अमित शाह ने विजय शंखनाद रैलियों को लेकर चर्चा की। पार्टी संगठन की मजबूती और अन्य कार्यक्रमों पर भी विचार हुआ।
विज्ञापन
प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने बताया कि बैठक में निर्णय हुआ है कि पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र भाई मोदी व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह की विजय शंखनाद रैली बरेली क्षेत्र में 13 जनवरी तथा पश्चिम क्षेत्र की रैली मेरठ में एक फरवरी को होगी।
विज्ञापन
पिछली रैलियों की तरह इन्हें भी भारी भीड़ जुटा कर ऐतिहासिक बनाया जाएगा। बरेली और पश्चिमी क्षेत्र के नेता अभी से तैयारियों में जुट जाएंगे। बैठक में पिछली रैलियों की समीक्षा भी की गई।
लखनऊ में विजय शंखनाद रैली मार्च के दूसरे सप्ताह में आयोजित की जाएगी। बैठक के बाद अमित शाह के साथ प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, सह प्रभारी रामेश्वर चौरसिया, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापतिराम त्रिपाठी, प्रदेश महामंत्री (संगठन) राकेश कुमार समेत कई नेताओं ने रमाबाई अंबेडकर मैदान व स्मृति उपवन का निरीक्षण किया।
बैठक में राष्ट्रीय प्रवक्ता कैप्टन अभिमन्यु सिंह, हृदयनाथ सिंह, प्रदेश महामंत्री स्वतंत्र देव सिंह, देवेन्द्र सिंह चौहान, केदार नाथ सिंह आदि मौजूद रहे।