{"_id":"423767934e68e55891e98a8cc9f900e7","slug":"modi-rally-in-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"तय हुआ मोदी की कानपुर रैली का कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तय हुआ मोदी की कानपुर रैली का कार्यक्रम
टीम डिजिटल/लखनऊ
Updated Sun, 29 Sep 2013 08:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी की कानपुर रैली की तारीख तय हो गई है। रैली 19 अक्टूबर को होगी।
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. मनोज मिश्र ने बताया कि मोदी की रैली में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजनाथ सिंह सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।
डा. मिश्र ने बताया कि कानपुर रैली ऐतिहासिक होगी। उन्होंने दावा किया कि रैली में दो लाख से ज्यादा लोग आएंगे। उन्होंने बताया कि रैली दोपहर 1.30 बजे से प्रारम्भ होगी।
मोदी की रैली पहले 15 सितंबर को प्रस्तावित थी। पर, बाद में त्योहारों के मद्देनजर प्रशासन द्वारा रैली की अनुमति नहीं मिल पाई। इसलिए रैली की तारीख आगे बढ़ाने का फैसला किया गया।
विज्ञापन
पर, इसी बीच रैलीस्थल को लेकर दूसरी बाधा खड़ी हो गई। रेलवे प्रशासन ने अपने मैदान पर राजनीतिक आयोजन का तर्क देते हुए रैली करने की अनुमति नहीं दी है।
जानकारी के मुताबिक, भाजपा ने रैली के लिए वैकल्पिक स्थल की तलाश कर ली है। रैली के लिए फूलबाग मैदान, बृजेन्द्र स्वरूप पार्क, किदवईनगर और इंदिरा नगर को विकल्प के रूप में चुना गया है। इनमें से किसी मैदान का जल्दी ही फैसला हो जाएगा।
विज्ञापन
बहराइच के लिए भी तैयारी शुरू
कानपुर रैली में भीड़ जुटाने के लिए पार्टी नेताओं की बैठकें चल रही हैं। इसी बीच, पार्टी ने मोदी की बहराइच में 8 नवम्बर को होने वाली रैली की तैयारी शुरू कर दी है।
बहराइच रैली के सिलसिले में पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर पार्टी नेताओं की बैठक भी हुई। बैठक में बहराइच में मोदी की रैली को सुव्यवस्थित व सफल बनाने के लिए 5 अक्टूबर को वहां एक कार्यालय खोलने का फैसला किया गया।
बैठक में राष्ट्रीय मंत्री व प्रदेश सह प्रभारी त्रिवेन्द्र सिंह रावत, अवध क्षेत्र के अध्यक्ष मुकुट बिहारी वर्मा, श्रावस्ती के जिलाध्यक्ष राम फेरन पाण्डेय, बहराइच के जिलाध्यक्ष गुलाब चन्द्र शुक्ला, गोण्डा के इकबाल बहादुर तिवारी व बलरामपुर के चंद्रप्रकाश सिंह शामिल हुए।