फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Modern bus stations in SP leaders home towns.

समाजवादी गढ़ के लिए एक और नायाब तोहफा

Sat, 20 Dec 2014 01:19 AM IST
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 20 Dec 2014 01:19 AM IST
विज्ञापन
Modern bus stations in SP leaders home towns.

समाजवादी पार्टी अब अपने गढ़ में अत्याधुनिक बस अड्डे बनवाने जा रही है। यह बस अड्डे इटावा, मैनपुरी व आजमगढ़ में बनाये जाएंगे।

विज्ञापन


42.90 करोड़ रुपये की योजना से बनने वाले इन बस अड्डों में यात्रियों की सभी प्रकार की सुख-सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। सरकार ने इन बस अड्डों के निर्माण के लिए पहली किस्त के रूप में 17.14 करोड़ रुपये जारी कर दिये हैं।

इटावा मुलायम सिंह यादव का गृह जनपद है। यहां के लिए प्रदेश सरकार ने पहली किस्त के रूप में 7.40 करोड़ रुपये दिये हैं। आजमगढ़ से मुलायम सिंह यादव खुद सांसद हैं। इसलिए सरकार ने यहां का भी बस अड्डा आधुनिक बनाने का निर्णय है। यहां के लिए सरकार ने 13.68 करोड़ रुपये स्वीकृत किये हैं। इसमें से 5.32 करोड़ रुपये जारी कर दिये गये हैं।

विज्ञापन

खुलेंगी अंतर्राष्ट्रीय ब्रांड की दुकानें भी

Modern bus stations in SP leaders home towns.

इसके साथ ही सरकार ने तीसरा स्थान मैनपुरी चुना है। मैनपुरी मुलायम सिंह का ही गढ़ है। वे यहां से सांसद चुने जाते रहे हैं। अब मुलायम के पौत्र तेज प्रताप सिंह यादव यहां के सांसद हैं। सरकार ने यहां के लिए भी 11 करोड़ रुपये स्वीकृत किये हैं।

इसमें से 4.42 करोड़ रुपये सरकार ने जारी कर दिये हैं। इन बस अड्डे में कॉमर्शियल दुकानें भी बनाई जाएंगी। पिज्जा हट, मैक डोनाल्ड जैसे अंतरराष्ट्रीय ब्रांड की दुकानें भी यहां खुलवाने की तैयारी है।

परिवहन मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव ने बताया कि इन बस स्टेशनों के विस्तारीकरण एवं आधुनिकीकरण के लिये राजकीय निर्माण निगम को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है।

परिवहन निगम से कहा गया है कि वे कार्यदायी संस्था से संपर्क कर इन बस स्टेशनों के आधुनिकीकरण का कार्य शीघ्र शुरू करवायें। गुणवत्ता का भी खास ख्याल रखने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed