फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   model village

Lucknow News: 70 गांवों को बनाना था मॉडल, अब तक सात ही बने

Fri, 01 Dec 2023 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 01 Dec 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
model village
रायबरेली। स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांवों को मॉडल बनाने का सपना साकार नहीं हो पा रहा है। योजना के तहत पांच ब्लॉक क्षेत्र के 70 गांवों को अब तक मॉडल बनाया जाना था। इनमें सिर्फ सात गांव ही मॉडल बन पाए गए हैं।
विज्ञापन

सरेनी और रोहनियां ब्लॉक क्षेत्र में अभी तक एक भी गांव मॉडल नहीं बना है। इसका खुलासा होने पर बूहस्पतिवार शाम डीपीआरओ ने पांचों ब्लॉक के एडीओ का वेतन रोक दिया। उनसे तीन दिन में जवाब मांगा है।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन के पहले चरण में जिले के 70 गांवों को मॉडल बनाने के लिए चुना गया। इसके लिए 50 करोड़ से अधिक की धनराशि संबंधित ग्राम पंचायतों को दी गई। निर्धारित समय सीमा के तहत अब तक ग्राम पंचायतों को मॉडल बनाया जाना था लेकिन ब्लॉकों के अधिकारियों की लापरवाही से शासन की मंशा पूरी नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरेनी क्षेत्र के 25 और रोहनियां क्षेत्र के तीन गांवों में से एक भी मॉडल नहीं बना है। इसके अलावा दीनशाह गौरा के 16 गांवों में से एक, ऊंचाहार के 13 में से दो और सतांव के 13 में से चार गांव ही मॉडल बने हैं। इस पर डीपीआरओ ने ऊंचाहार के एडीओ सत्येंद्र मिश्रा, सतांव के एडीओ प्रणवीर सिंह, ऊंचाहार के एडीओ संजीव शर्मा, दीनशाह गौरा के एडीओ कैलाशनाथ व रोहनियां के एडीओ बिकाऊ प्रसाद का वेतन रोक दिया है। डीपीआरओ नवीन सिंह ने बताया कि तीन दिन में प्रगति में सुधार न आने पर अन्य कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed