फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mockdrill organised near Rajbhawan

राजभवन के पास एनएसजी ने मार गिराए आतंकी

Fri, 26 Nov 2021 02:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 02:21 AM IST
विज्ञापन
Mockdrill organised near Rajbhawan
लोकभवन और राजभवन के बीच बृहस्पतिवार रात अत्याधुनिक हथियारों से लैस कुछ आतंकी आ आए। इस पर पुलिस, राजभवन सुरक्षा की टीम, एटीएस व एनएसजी ने बेहतरीन सामंजस्य का परिचय देते हुए संयुक्त ऑपरेशन को अंजाम देकर चंद घंटों में सभी आतंकियों को मार गिराया।
विज्ञापन

हालांकि ये कोई असल घटना नहीं बल्कि 26/11 मुंबई हमले की पूर्व संध्या पर आतंकी गतिविधियों से निपटने के लिए पुलिस, एटीएस व एनएसजी की मॉकड्रिल थी।
जिसका उद्देश्य आतंकी गतिविधियों से निपटने के लिए आपसी सामंजस्य के साथ सफल ऑपरेशन अंजाम देने के लिए विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों व जवानों को तैयार करना था।
विज्ञापन

मॉकड्रिल के लिए हजरतगंज पुलिस ने रात करीब नौ बजे लोकभवन व राजभवन की ओर जाने वाले सभी रास्तों पर अचानक वाहनों की आवाजाही बंद कराकर ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अत्याधुनिक हथियारों से लैस आतंकियों के छिपे होने की सूचना पर राजभवन की घेराबंदी कर ली गई। चंद मिनट में ही डीसीपी (सेंट्रल) ख्याति गर्ग कई थानों की फोर्स लेकर पहुंच गईं।
राजभवन सुरक्षा में तैनात अफसरों से संपर्क करने के साथ ही एटीएस कमांडो भी बुला लिए गए। पूरे इलाके की तीन चरणों में घेराबंदी कर ली गई। 15 मिनट के भीतर ही नेशनल सिक्योरिटी गार्ड की टीम पहुंच गई।
डीसीपी ख्याति गर्ग ने एनएसजी के अधिकारियों व कमांडो को आतंकियों की संख्या, राजभवन में प्रवेश व निकासी के सभी रास्तों व अन्य आवश्यक जानकारी दी।
इसी के साथ एनएसजी ने ऑपरेशन शुरू कर दिया और चंद घंटे में सभी आतंकी मार गिराए गए। फिर एनएसजी के लेफ्टीनेंट कर्नल ने राजभवन सुरक्षा, पुलिस व एटीएस के अफसरों व जवानों को इस तरह के ऑपरेशन अंजाम देने के लिए आवश्यक टिप्स दिए ताकि जरूरत पड़ने पर सभी एजेंसियां बेहतर सामंजस्य के साथ इस तरह के ऑपरेशन को अंजाम दे सकें।
राजभवन के पास अफरातफरी
राजभवन के पास एकाएक आवाजाही बंद करके पुलिस को घेराबंदी करते देख राहगीरों में अफरातफरी मच गई। एटीएस और फिर एनएसजी के कमांडो भी पहुंचे तो लोगों को अनहोनी की आशंका भी हुई। हालांकि बाद में मॉकड्रिल का पता चलने पर लोगों ने राहत की सांस ली।

1090 चौराहे व हजरतगंज में लगा जाम
मॉकड्रिल के चलते रास्ते बंद करने से 1090 चौराहा, अशोक मार्ग, लालबाग, परिवर्तन चौक और हुसैनगंज इलाके में भीषण जाम लग गया। इससे रात में घर लौटने वालों के साथ ही चारबाग स्टेशन आने-जाने वाले लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed