{"_id":"63aa84841b506c5a4b5c4c48","slug":"mock-drill-in-hospitals-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी के अस्पतालों में मॉक ड्रिल: खुद जायजा लेने पहुंचे डिप्टी सीएम, अस्पताल में युवक को अपनी सदरी उतार कर दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी के अस्पतालों में मॉक ड्रिल: खुद जायजा लेने पहुंचे डिप्टी सीएम, अस्पताल में युवक को अपनी सदरी उतार कर दी
Tue, 27 Dec 2022 05:53 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 27 Dec 2022 05:53 PM IST
सार
यूपी के अस्पतालों में आज कोरोना से बचाव के लिए की गई तैयारियों का जायजा लिया जा रहा है। इस पर नजर रखने के लिए उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक खुद अस्पताल में पहुंचे और चिकित्सकों व अफसरों से जानकारी ली।
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री ने खुद युवक को अपनी सदरी पहनाई।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के अस्पतालों में कोरोना संक्रमण से बचाव की तैयारियों को परखने के लिए मंगलवार सुबह 10 बजे मॉक ड्रिल शुरू की गई। इसके तहत कोविड से निपटने के लिए तैयारियों को परखा जाएगा। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक खुद भी तैयारियों का जायजा लेने के लिए लखनऊ के बलरामपुर अस्पताल में पहुंच गए और अफसरों व चिकित्सकों से जानकारी ली। मॉक ड्रिल प्रदेश के सभी चिकित्सा संस्थानों, मेडिकल कॉलेजों एवं जिला अस्पतालों में की जा रही है।
विज्ञापन
मॉक ड्रिल में मिली खामियों को सप्ताह भर में दूर कर दिया जाएगा। उसी आधार पर दूसरे अस्पतालों में भी व्यवस्थाएं दुरुस्त कराई जाएंगी। जिन अस्पतालों में कमियां मिलेंगी, वहां सप्ताह भर बाद दोबारा मॉक ड्रिल होगी। यदि दूसरी बार भी कमियां रह जाती हैं तो उसके कारणों की पड़ताल की जाएगी। उन जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई भी होगी, जिनकी वजह से बार-बार खामियां छूट जा रही हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - सियासत की इबारत 2022: योगी ने रचा इतिहास तो सपा-रालोद की जगी आस, चर्चा में आई 'आप'
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - मरीजों को अब मोबाइल पर मिलेगी सेहत की कुंडली, 22 मेडिकल कालेजों में शुरू हुई एचएमआईएस सेवा
ठंड से कांप रहे मरीज को डिप्टी सीएम ने पहनाई सदरी
इतनी ठंड में आपने स्वेटर क्यों नहीं पहन रखा है, क्या करें मालिक, जो है वही पहन लिया। मरीज की बात सुन उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक भावुक हो गए। उन्होंने तुरंत अपनी सदरी उतारकर मरीज को पहना दी। सदरी के बटन बंद किये। मंगलवार को यह नजारा बलरामपुर अस्पताल के सुपर स्पेशलिटी भवन में दिखा। उप मुख्यमंत्री अस्पताल में कोविड व्यवस्थाओं को देखने आए थे। लखनऊ के खुर्दही बाजार निवासी बनवारी लाल को यूरोलॉजी से संबंधित परेशानी है। बलरामपुर अस्पताल में पिछले सप्ताह से बनवारी का इलाज चल रहा है। मंगलवार को बनवारी सुपर स्पेशलिटी भवन के आईसोलेशन वार्ड के बाहर बैठे थे। यूरीन बैग लगा था। निरीक्षण के दौरान उप मुख्यमंत्री की नजर ठंड से कांप रहे बनवारी लाल पर पड़ी। वह उनके पास पहुंचे। इलाज की जानकारी ली। फिर अपनी सदरी उताकर युवक को पहना दी। अस्पताल के सीएमएस डॉण् जीपी गुप्ता से मरीज की मदद के निर्देश दिए। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि रोगी व तीमारदार को ठंड से बचाव के पुख्ता इंतजाम किये जाये। रैन बसेरे में तीमारदारों के ठहरने के पर्याप्त इंतजाम किये जाये। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।