{"_id":"0557bf67469f7acdedd58dfeb4de6e49","slug":"mobster-shots-himself-after-crowded-by-people-hindi-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भीड़ से घिरने पर घबराए बदमाश ने खुद को मार ली गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीड़ से घिरने पर घबराए बदमाश ने खुद को मार ली गोली
ब्यूरो/अमर उजाला, बाराबंकी
Updated Wed, 02 Dec 2015 03:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी के हैदरगढ़ में एक किसान से रुपये लूटने के दौरान बाइक सवार दो सशस्त्र बदमाशों को ग्रामीणों ने घेर लिया। एक बदमाश तो बाइक से भाग निकला लेकिन दूसरा घिर गया।
विज्ञापन
खेतों में भागने के दौरान उसने गोली चलाकर एक ग्रामीण विनोद सिंह को घायल कर दिया। उसके बाद भी भागने का रास्ता न दिखा तो बदमाश ने तमंचे से गोली मारकर जान दे दी।
विज्ञापन
उसकी पहचान क्षेत्रीय युवक पृथ्वीराज (26) के रूप में हुई। घायल ग्रामीण को सीएचसी में भर्ती कराया गया। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस दूसरे बदमाश की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
जल्दी में नहीं चढ़ सका बाइक पर
क्षेत्र में ग्राम नैनखेरा निवासी साहबदीन मंगलवार को बैंक ऑफ इंडिया से रुपये निकाले थे। लौटते समय उसे दो बदमाशों ने उसे घेर लिया और छीनने का प्रयास किया।
साहबदीन के शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोगों के दौड़ने पर बदमाश बाइक से भागने लगे। इसी दौरान एक बदमाश बाइक पर नहीं चढ़ सका।
ग्रामीणों को पीछा करते देख उसने तमंचा से गोली चला दी इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने बदमाश को घेर लिया।
साहबदीन के शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोगों के दौड़ने पर बदमाश बाइक से भागने लगे। इसी दौरान एक बदमाश बाइक पर नहीं चढ़ सका।
ग्रामीणों को पीछा करते देख उसने तमंचा से गोली चला दी इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने बदमाश को घेर लिया।