फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   MNREGA on Mobile.

एक अप्रैल से मनरेगा पर भी दिखेगा मोदी इफेक्ट

Sat, 17 Jan 2015 11:47 PM IST
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लखनऊ
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 17 Jan 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
MNREGA on Mobile.

नए वित्त वर्ष के पहले दिन से मनरेगा मोबाइल पर होगी। मनरेगा में मजदूरों के काम की मांग दर्ज करने, काम आवंटित करने, मस्टर रोल भरने, कार्यस्थल पर रोजगार सेवक की हाजिरी व काम की फोटोग्राफी व जांच जैसे सभी काम मोबाइल से ऑन-स्पाट होंगे।

विज्ञापन


केंद्र ने इसके लिए ‘मनरेगा-मोबाइल मॉनीटरिंग सिस्टम (एमओएस)’ शुरू करने का फैसला किया है। पहले चरण में प्रदेश के 403 पिछड़े ब्लॉकों की 10-10 ग्राम पंचायतों का चयन किया जाएगा। ग्राम्य विकास विभाग ने इस पर कार्यवाही शुरू कर दी है।
विज्ञापन


केंद्र ने मोबाइल मॉनीटरिंग सिस्टम की जो पहल की है वह कई खूबियों से लैस होगी। ग्राम्य विकास विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह व्यवस्था चरणबद्ध तरीके से सभी ग्राम पंचायतों में लागू करने का प्रस्ताव है। लेकिन पहले चरण में इसे देश के पिछड़े 2500 ब्लॉकों में लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें इन ब्लॉकों की 10-10 ग्राम पंचायतों का चयन किया जाना है। प्रदेश में इस श्रेणी के 403 विकास खंड हैं। चयनित ग्राम पंचायतों के समस्त तकनीकी सहायकों और मनरेगा से जुड़े इंजीनियरों को मोबाइल (टैबलेट पीसी) दिया जाएगा।

ये मोबाइल ग्लोबल सिस्टम फॉर मोबाइल कम्युनिकेशन (जीएसएम) और जनरल पैकेज रेडियो सर्विसेज (जीपीआरएस) से लैस होंगी। साथ ही मनरेगा सॉफ्ट के केंद्रीय सर्वर से भी लिंक होंगे। अधिकारी ने बताया कि यह सिस्टम पारदर्शिता के लिहाज से बेहद कारगर साबित हो सकता है।

आसानी से मिलेगा रियल टाइम डेटा

MNREGA on Mobile.

इससे सरकार को मनरेगा से जुड़ी संपूर्ण गतिविधि की लाइव एक्टिविटी और रियल टाइम डेटा उपलब्ध हो सकेगा। केंद्र ने 10 हजार रुपये प्रति मोबाइल का बजट देने की बात कही है। चयनित गांवों की सूची 31 जनवरी तक मांगी गई है।

प्रदेश सरकार खरीदेगी मोबाइल
केंद्र ने प्रदेश सरकार को मोबाइल खरीदने की कार्यवाही शुरू करने का निर्देश दे दिया है। इसके लिए मोबाइल का स्पेशीफिकेशन भेजा गया है। केंद्र से मोबाइल खरीदने के लिए बजट जल्द जारी होने की उम्मीद है। यह व्यवस्था आगामी एक अप्रैल से लागू होनी है। अधिकारी ने बताया कि यह पत्र एक दिन पहले ही मिला है। तय समय में कार्यवाही पूरी कर ली जाएगी।

ये काम करेगा मोबाइल मॉनीटरिंग सिस्टम
- चयनित गांवों में 2015-16 के पहले दिन से समस्त कार्यों की फोटोग्राफी
- रोजगार दिवस पर श्रमिकों द्वारा काम की मांग दर्ज की जाएगी
- श्रमिकों को काम का आवंटन होगा

- मस्टर रोल भरने की कार्यवाही
- वर्क प्लेस पर ग्राम रोजगार सेवक ही हाजिरी
- तकनीकी सहायक जीएसएम के जरिए श्रमिकों के कार्य क्षेत्र का नापजोख (इलेक्ट्रॉनिक मीजरमेंट) करेगा
- जूनियर इंजीनियर जीएसएम के जरिए तकनीकी सहायक द्वारा की गई माप की जांच करेगा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed