{"_id":"5fc9bece8ebc3e9bd266f455","slug":"mlc-election-result-2020-bjp-candidate-umesh-dwivedi-wins","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"MLC Election Result: शिक्षक क्षेत्र की सभी सीटों के नतीजे घोषित, लखनऊ में भाजपा के उमेश द्विवेदी ने दर्ज की जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MLC Election Result: शिक्षक क्षेत्र की सभी सीटों के नतीजे घोषित, लखनऊ में भाजपा के उमेश द्विवेदी ने दर्ज की जीत
Fri, 04 Dec 2020 03:45 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 04 Dec 2020 03:45 PM IST
विज्ञापन
भाजपा के उमेश द्विवेदी ने दर्ज की जीत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधान परिषद की 11 सीटों के चुनाव में भाजपा का दबदबा रहा है। शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की छह सीटों के चुनाव में भाजपा ने चार पर अपने उम्मीदवार खड़े किए थे। इनमें से तीन पर भाजपा उम्मीदवार जीत गए हैं। वाराणसी में भाजपा समर्थित उम्मीदवार को हार का सामना करना पड़ा है।
उधर, स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की पांच सीटों के चुनाव की मतगणना देर से शुरू हुई। शुरुआती रुझान में इन सीटों पर भी भाजपा उम्मीदवारों ने बढ़त बनाई। हालांकि शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की सीटों में भाजपा ने इस बार मेरठ-सहारनपुर शिक्षक खंड के चुनाव में दिग्गज शिक्षक नेता ओम प्रकाश शर्मा का वर्चस्व तोड़ दिया है।

वहीं, निर्वाचन आयोग ने विधान परिषद चुनाव में शिक्षक क्षेत्र की छह सीटों के नतीजे भी घोषित कर दिए हैं। शिक्षक क्षेत्र मेरठ में भाजपा के श्रीचंद शर्मा, लखनऊ में भाजपा के उमेश द्विवेदी, फैजाबाद-गोरखपुर में भाजपा समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी ध्रुव कुमार त्रिपाठी और बरेली में भाजपा के हरि सिंह ढिल्लो ने चुनाव में जीत दर्ज की है। आगरा से निर्दलीय प्रत्याशी डॉ. आकाश अग्रवाल और वाराणसी में सपा के लाल बिहारी यादव ने जीत दर्ज की है।
लखनऊ खंड शिक्षक सीट पर भाजपा के उमेश द्विवेदी ने जीत दर्ज की है। भाजपा के उमेश ने 3247 मतों से जीत हासिल की है। उन्हें पहली व दूसरी वरीयता को मिलाकर कुल 7065 मत मिले। माध्यमिक शिक्षक चंदेल गुट के प्रत्याशी महेंद्र नाथ राय दूसरे स्थान पर रहे। परिणाम की घोषणा सुबह साढ़े चार बजे हुई।