{"_id":"5fcb2cad348be73cf675bb4a","slug":"mlc-election-2020-results-graduation-seat-results-vidhan-parishad-election-result-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधान परिषद स्नातक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव: दो सीट सपा के खाते में, भाजपा ने दो जीतीं, एक पर बढ़त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधान परिषद स्नातक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव: दो सीट सपा के खाते में, भाजपा ने दो जीतीं, एक पर बढ़त
Sun, 06 Dec 2020 12:24 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 06 Dec 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
मतपत्रों की गणना करते कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद की पांच सीटों के चुनाव में भाजपा और सपा ने दो सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं, लखनऊ में भाजपा के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं।
विज्ञापन
वाराणसी स्नातक सीट पर सपा के आशुतोष सिन्हा ने भाजपा के केदारनाथ सिंह को 3850 मतों से हराकर जीत दर्ज की।
सिन्हा को 26,535 और केदारनाथ सिंह को 22,685 मत मिले। आगरा में भाजपा के मानवेंद्र प्रताप सिंह ने सपा उम्मीदवार असीम यादव को 6095 मतों से हराया। मानवेंद्र को 40,070 और असीम को 33,975 मत मिले। वहीं, इलाहाबाद-झांसी स्नातक सीट पर सपा के डॉ. मानसिंह यादव ने भाजपा के डॉ. यज्ञदत्त शर्मा को 4333 मतों से हराया।
विज्ञापन
मानसिंह को 23,093 और यज्ञदत्त को 18,760 मत मिले। वहीं, मेरठ स्नातक सीट भाजपा के डॉ. दिनेश गोयल ने जीत ली है। उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंद्वी हेमसिंह पुंडीर को 28,769 मतों से पराजित किया।
विज्ञापन
लखनऊ के नतीजे में देरी
लखनऊ स्नातक सीट पर भाजपा के अवनीश कुमार सिंह व निर्दलीय कांति सिंह के बीच कांटे की टक्कर है। शुरू में कांति सिंह आगे चल रही थीं, लेकिन आठवें चक्र के बाद अवनीश ने कांति सिंह पर 2746 मतों की बढ़त बना ली है। नौवें राउंड में प्रथम वरीयता मतों की गिनती चल रही है। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू होगी।