फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mla stands in support of akhilesh yadav

विधायक बोले, आपके चेहरे पर ही लड़ा जाएगा चुनाव

Fri, 30 Dec 2016 12:19 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Fri, 30 Dec 2016 12:19 PM IST
विज्ञापन
mla stands in support of akhilesh yadav
अखिलेश यादव - फोटो : ani

सपा विधायकों ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से कहा कि चुनाव आपके चेहरे पर ही लड़ा जाएगा। उन्होंने मुख्यमंत्री से आज ही निर्णायक फैसला लेने का आग्रह किया। इसके तीन घंटे बाद ही सीएम ने 235 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। 

विज्ञापन


अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को अपने आवास पर ऐसे विधायकों व नेताओं की बैठक बुलाई थी जिनके टिकट काट दिए गए हैं या जिनकी सीटों पर प्रत्याशी की घोषणा रोक दी गई है।
विज्ञापन


बैठक में कई विधायकों, मंत्रियों व कुछ अन्य नेताओं ने राय रखी। मैनपुरी के विधायक राजकुमार उर्फ राजू यादव ने मुख्यमंत्री से कहा कि किसी को गलतफहमी नहीं रहनी चाहिए, चुनाव आपके चेहरे पर लड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपके काम से आपका नाम पार्टी से भी बड़ा हो गया है। आपको आज ही कोई फैसला लेना चाहिए। सरधना (मेरठ) से टिकट से वंचित हुए छात्र सभा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अतुल प्रधान ने सीएम से कहा कि 24 अक्तूबर की बैठक, 3 नवंबर की रथयात्रा और 5 नवंबर को रजत जयंती समारोह में उन्होंने संयम दिखाया। 

दो हजार वोट भी नहीं मिलेंगे उनके उम्मीदवारों को 

mla stands in support of akhilesh yadav
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala

अब आगे बढ़कर जनता के बीच जाने की जरूरत है। प्रदेश आपको मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहता है। विधायक संग्राम सिंह ने कहा कि नेताजी (मुलायम सिंह) ने गांव, गरीब और किसानों के लिए जो काम किया है, उसे आप ही आगे बढ़ा सकते हैं।

राज्यमंत्री हेमराज वर्मा (पीलीभीत), सुधीर रावत (उन्नाव) और विधायक इंदल सिंह रावत (मलिहाबाद) ने मुख्यमंत्री से कहा कि जनता का समर्थन उनके साथ है। वह फैसला करके आगे बढ़ें।

बैठक में मंत्री बलराम यादव, राजेंद्र चौधरी, रामगोविंद चौधरी, अरविंद सिंह गोप, वसीम अहमद मौजूद थे। धनौरा (अमरोहा) के विधायक माइकल चंद्रा ने सीएम के नेतृत्व की सराहना की।

कहा कि जिन लोगों को टिकट दिए गए हैं, उन्हें दो हजार वोट भी नहीं मिल सकते। सपा ने धनौरा (सुरक्षित) सीट से चंद्रा का टिकट काटकर उर्वशी को उम्मीदवार बनाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed