{"_id":"d1d3593a9434f254a65de6a7925ddb75","slug":"mla-son-manhandled-with-sp-leader-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा की महिला नेता से विधायक पुत्रों की भिड़ंत, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा की महिला नेता से विधायक पुत्रों की भिड़ंत, हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 07 Jan 2016 02:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हजरतगंज के पार्क रोड स्थित विधायक निवास में सपा विधायक के बेटों ने बुधवार देर रात गाड़ी खड़ी करने के झगड़े में सपा नेत्री से मारपीट की। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई लेकिन पुलिस समझौता कराने में जुटी रही।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, पार्क रोड विधायक निवास में सिद्धार्थनगर के शोहरतगढ़ से सपा विधायक लाल मुन्नी सिंह के आवास के ऊपर के फ्लैट में सपा नेत्री ऋति वाजपेयी रहती हैं।
विज्ञापन
ऋति का भाई चंचल तिवारी बुधवार रात 12:15 बजे अपनी गाड़ी खड़ी कर रहा था। इस बीच विधायक लाल मुन्नी के बेटे उग्रसेन प्रताप सिंह ने उसे गाड़ी खड़ी करने से मना किया। जिसे लेकर दोनों में नोकझोंक होने लगी।
विज्ञापन
भाई की चीख-पुकार सुनकर ऋति मौके पर पहुंचीं। इसी बीच उग्रसेन के साथी भी आ धमके। आरोप है कि उग्रसेन ने अपने भाई व साथियों की मदद से ऋति की पिटाई कर दी। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई।
एक व्यक्ति ने पुलिस को फोन कर दिया। हजरतगंज पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों को शांत कराने की कोशिश की लेकिन ऋति वाजपेयी कार्रवाई की मांग करने लगीं।
देर रात तक हंगामा चल रहा था। इसके बाद दोनों पक्ष हजरतगंज कोतवाली पहुंचे। उल्लेखनीय है कि छह महीने पहले उग्रसेन व उसके साथियों ने आईनॉक्स मॉल में भी हंगामा किया था।