फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   MLA Pankaj Singh enumerated public welfare schemes in the Budget Chaupal.MLA Pankaj Singh enumerated public welfare schemes in the Budget Chaupal.

Lucknow News: विधायक पंकज सिंह ने बजट चौपाल में गिनाई जन कल्याणकारी योजनाएं

Mon, 16 Feb 2026 02:20 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
MLA Pankaj Singh enumerated public welfare schemes in the Budget Chaupal.MLA Pankaj Singh enumerated public welfare schemes in the Budget Chaupal.
पंकज सिंह।
लखनऊ। भाजपा के नोएडा से विधायक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह ने रविवार को राजाजीपुरम स्थित एसकेडी एकेडमी में आयोजित बजट चौपाल कार्यक्रम में बजट में शामिल लाभकारी योजनाओं के बारे में बताया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ऐसा बजट प्रस्तुत किया गया है, जो स्थिरता, स्पष्ट नीति और दीर्घकालिक सुशासन की प्रतिबद्धता दर्शाता है। यह केवल आंकड़ों का दस्तावेज नहीं, बल्कि आत्मविश्वास की अभिव्यक्ति है। तीव्र विकास गति के साथ उत्तर प्रदेश आज भारत की आर्थिक उन्नति के अग्रिम पंक्ति में खड़ा है। लगातार बढ़ती प्रतिव्यक्ति आय, लगभग 6 करोड़ लोगों का गरीबी स्तर से बाहर आना जनजीवन में आए वास्तविक परिवर्तन के प्रमाण हैं। उत्तर प्रदेश आज अवसरों और आर्थिक सामर्थ्य की भूमि बनकर भारत की विकास गाथा को नई ऊर्जा दे रहा है। अब उत्तर प्रदेश अपनी चुनौतियों से नहीं, बल्कि अपनी उपलब्धियों से पहचाना जाता है। मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि बजट चर्चा कार्यक्रम में बड़ी संख्या में व्यापारी, डॉक्टर, इंजीनियर, शिक्षक, विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी सहित महामंत्री राम अवतार कनौजिया, घनश्याम अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष दीप प्रकाश , सोमेंद्र पांडे, विमल चौधरी, संदीप तिवारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed